LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : सात जन्मों के बंधन पर भारी पड़ी मोहब्बत, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने शूटर से कराई पति की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार में सात जन्मों में बंधन पर एक महिला को इश्क भारी पड़ गया. जहाँ अपने प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की हत्या करा दी......पढ़िए आगे

Bihar News : सात जन्मों के बंधन पर भारी पड़ी मोहब्बत, प्रेमी
पति की हत्या - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी के चिरैया में एक सुदी ब्याज कारोबारी अमोद कुमार यादव की गोली मारकर हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान व आसूचना संकलन कर हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। पत्नी ही आशिक के साथ मिलकर शूटर से पति की हत्या कराने में शामिल रही। एसपी स्वर्ण प्रभात के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारिन पत्नी सहित आशिक व शूटर को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पत्नी के मोबाइल से पति की हत्या का राज खुल गया।

गोली मारकर हत्या

बताते चलें की चिरैया में पैसे के लेनदेन करने वाले अमोद कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। जिसके बाद मोतीहारी पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा किया है। सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की अमोद कुमार की पत्नी सुरभीता कुमारी का विकास कुमार के साथ अवैध संबंध था। इसके बाद विकास कुमार अपने प्रेमिका के लिए उसके पति को रास्ते से हटाने के लिए मित्र गौतम कुमार और   अमित कुमार के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया।  हत्यारे ने बड़े निर्मम तरीके से चार गोली मारकर अमोद कुमार की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने प्रेम प्रसंग और पैसे के लेनदेन के एंगल से जांच शुरू किया। 

शूटर से कराई हत्या 

इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली की अमोद कुमार पैसे का लेंन देंन करता था। लेकिन उसकी पत्नी का विकास कुमार नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद अमोद कुमार भी इस मामले को लेकर काफी तनाव में था और विकास कुमार को जान से मारने की धमकी अमोद कुमार ने दी थी। इसीलिए प्रेम प्रसंग को आगे बढ़ाने के लिए विकास कुमार ने अपने मित्र गौतम कुमार के साथ अमोद कुमार को मारने की  सुपारी दे दिया। शूटर रंजन कुमार उर्फ गोलू पटेल के साथ मिलकर इन लोगों ने अमोद कुमार की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में शामिल पिस्टल नगद पैसा और अन्य सबूत को बरामद लिया है। पुलिस को उसकी पत्नी पर हत्या के दिन  से  ही शक   था। जब अमोद की पत्नी की मोबाइल का डाटा खंगाला गया तो यह जानकारी मिली की आमोद कुमार की पत्नी सुरभीता का विकास कुमार के साथ अवैध संबंध है। और इसकी जानकारी अमोद कुमार को भी थी। बार-बार वह पत्नी और विकास कुमार को धमकी देता था। जिसके बाद  प्रेमी विकास कुमार और सुरभीता ने मिलकर अमोद कुमार को ही रास्ते से हटा दिया। 

गिरफ़्तार पत्नी सहित आशिक

इस मामले में सुरभिता कुमारी पति अमोद कुमार सा० मोहदीपुर थाना चिरैया जिला पूर्वी चम्पारण, विकाश कुमार उम्र 22 वर्ष पिता दिनेश यादव, सा० मासहा नरोत्तम, थाना बैरगेनिया, जिला सीतामढ़ी और रंजन कुमार उर्फ गोलु पटेल उम्र 20 वर्ष पिता सुनिल पटेल, सा० कुवारी मदन, थाना मेजरगंज, जिला सीतामढ़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्यारिन पत्नी ने पति की हत्या के लिए शिवहर व सीतामढ़ी से शूटर को हायर किया था। घटना का सफल उद्भेदन करने वाले ढाका डीएसपी सहित टीम को 20 हज़ार की राशि से पुरष्कृत किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट