LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

 विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप, हजारों रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई महिला सुपरवाइजर

Vigilance arrested  supervisor of CDPO office
Vigilance arrested supervisor of CDPO office- फोटो : news4nation

Vigilance :  पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया स्थित सीडीपीओ कार्यालय में पदस्थापित सुपरवाइजर अम्बालिका कुमारी को पटना से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई 4,000 रुपये रिश्वत लेते समय की, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुपरवाइजर अम्बालिका कुमारी पर लाभुक से काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। 

पीड़ित की शिकायत के बाद पटना विजिलेंस ने मामले की सत्यता की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी महिला सुपरवाइजर ने 4,000 रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। टीम द्वारा रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद केसरिया सीडीपीओ कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों में भी खलबली मच गई है। विजिलेंस सूत्रों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अकेले इस तरह की गतिविधियों में शामिल थी या इसमें अन्य कर्मियों की भी भूमिका रही है।

पटना विजिलेंस की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इसे ईमानदार व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

अनिल की रिपोर्ट