LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News : मोतिहारी में स्नान के दौरान गंडक नदी में डूबने से तीन बच्चियों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बिहार के मोतिहारी और बांका में डूबने से आधा दर्जन बच्चियों की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में स्नान के दौरान गंडक नदी में डूबने
डूबने से बच्चियों की मौत - फोटो : HIMANSHU

Motihari : जिउतिया पर्व के दौरान एक दुखद घटना में, मलाही थाना क्षेत्र के चटिया दियरा में गंडक नदी में नहाने गईं तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना आज सुबह हुई, जब तीनों बच्चियां पर्व के लिए नदी में स्नान कर रही थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही मलाही थाने की पुलिस और प्रशासन की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला।

मृतक बच्चियों की पहचान कर ली गई है। उनके नाम संध्या कुमारी (10 वर्ष), परी कुमारी (10 वर्ष), और प्रियंका कुमारी (11 वर्ष) हैं। सही एक ही मोहल्ले की रहनेवाली बताई जा रही है।  मृतका सभी बच्चियां मलाही थाना क्षेत्र की निवासी थीं। इस दु:खद खबर से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

वहीँ बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहरनी नदी स्थित सरारी पुल घाट पर रविवार शाम जितिया पर्व के दौरान नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, पूजा-अर्चना के लिए अपनी  मांओं के साथ नदी पर पहुंची तीनों बच्चियां नहाने के क्रम में अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी। आसपास नहा रहीं महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीणों ने प्रयास किया, तब तक सभी बच्चियां डूब चुकी थीं। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों शवों को बाहर निकाला।

मृत बच्चियों की पहचान संजय तांती की पुत्री प्रिया कुमारी (14), साक्षी कुमारी (12) एवं दिवाकर तांती की पुत्री ऋतु कुमारी (13) के रूप में की गई है।घटना की सूचना मिलते ही बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु और बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट