LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : मोतिहारी में टुकुर टुकुर देखती रह गयी 'सम्राट की पुलिस', गाड़ी से कूदकर फरार हुआ गांजे के साथ पकड़ा गया तस्कर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bihar Crime : मोतीहारी में सीएम सम्राट की पुलिस टुकुर टुकुर देखती रह गयी। और पुलिस गाड़ी से कूदकर गांजा का तस्कर कस्टडी से फरार हो गया......पढ़िए आगे

Bihar Crime :  मोतिहारी में टुकुर टुकुर देखती रह गयी 'सम्राट
पुलिस कस्टडी से गांजा तस्कर फरार - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार में जहाँ एक तरफ 'सम्राट की पुलिस' अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए लगातार एनकाउंटर और सख्त कार्रवाई के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मोतिहारी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस की कथित मुस्तैदी को ठेंगा दिखाते हुए एक शातिर गांजा तस्कर पुलिस की गाड़ी से सरेआम कूदकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना मोतिहारी के व्यस्त चांदमारी चौक के पास की है, जहाँ तस्कर के भागते ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी महज टुकुर-टुकुर देखते रह गए। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से पूरे जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसएसबी (SSB) ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर कार सहित दबोचा था आरोपी

दरअसल, बीते कल भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी (SSB) 47वीं वाहिनी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। एसएसबी के जवानों ने बॉर्डर पर कार से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के दौरान कार से कुल 34.450 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लाखों में आंकी जा रही थी। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसएसबी ने गिरफ्तार तस्कर, कार और बरामद गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय हरैया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

Diarch GO

कोर्ट ले जाने के दौरान हुआ फरार, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

मिली जानकारी के मुताबिक, आज हरैया थाना पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्कर को कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश करने के लिए सरकारी गाड़ी से ले जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही पुलिस की गाड़ी मोतिहारी के चांदमारी चौक के पास पहुँची, मौका पाकर तस्कर ने गाड़ी से छलांग लगा दी और पलक झपकते ही भीड़भाड़ का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया। तस्कर ने जिस दुस्साहस के साथ पुलिस कस्टडी से भागने की वारदात को अंजाम दिया, उसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की पूरी पोल खोल कर रख दी है।

गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी, पुलिस के आला अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

कस्टडी से तस्कर के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे के वरीय अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। आनन-फानन में वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी गई है। हरैया थाना पुलिस समेत जिला पुलिस की कई विशेष टीमें फरार तस्कर के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है, फिलहाल पहली प्राथमिकता फरार अपराधी को दोबारा सलाखों के पीछे पहुँचाना है। 

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट