LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime: पुलिस की चक्रव्यूह के आगे लुटेरों की रणनीति हुई फेल, दो बदमाशों ने किया सरेंडर, पुलिस ने 5 लाख रूपये और हथियार किया बरामद

Bihar Crime:सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े हुई 5 लाख रुपये की लूट के बाद अपराधी समझ बैठे थे कि वो गांववालों और पुलिस को चकमा देकर बच निकलेंगे। लेकिन उनके मंसूबे पर पानी फिर गया....

 Bihar Crime: पुलिस की चक्रव्यूह के आगे लुटेरों की रणनीति हु

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा-पखनहिया मार्ग पर सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े हुई 5 लाख रुपये की लूट के बाद अपराधी समझ बैठे थे कि वो गांववालों और पुलिस को चकमा देकर बच निकलेंगे। मगर गांव के बहादुर लोगों और मोतिहारी पुलिस की असली पुलिसिंग को, जिनकी समझदारी और फुर्ती ने अपराधियों को घुटनों पर ला दिया।

घटना की भनक लगते ही मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर रक्सौल डीएसपी की अगुवाई में चार थाना की टीम एक्टिव हो गई। आधुनिक आसूचना के साथ-साथ ग्रामीणों की इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर पता चला कि अपराधी बंधुबरवा गांव के पास गन्ने के खेत में छिपे हैं। इसके बाद पुलिस ने लगभग 500 स्क्वायर मीटर इलाके को घेरकर तीन घंटे का ऑपरेशन चलाया। विन-विस्तारित यंत्रों से बार-बार चेतावनी दी जाती रही — "हथियार फेंको, बाहर आओ!"

आख़िरकार, दो शातिर लुटेरे मुन्ना बाबा उर्फ मुन्ना पांडे और दीपक चौबे ने कट्टे और कारतूस के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इनके पास से पुलिस ने ₹5,35,000 लूटी गई रकम, दो देसी कट्टे, दो जिंदा कारतूस, एक टूटा हुआ एंड्रॉयड मोबाइल,मास्क, कैप और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उनके साथ इस घटना में बलजीत और प्रवीण महतो भी शामिल थे, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इस कार्रवाई को लेकर खुद DGP विनय कुमार ने भी तारीफ़ की और इसे “गैर-DIU आधारित वास्तविक पुलिसिंग की मिसाल बताया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मियों और सहयोगी ग्रामीणों को सम्मानित किया जाए।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार