LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Election 2025 : मोतिहारी में जन सुराज के दो प्रत्याशियों के नामांकन की सुलझी गुत्थी, निर्वाची पदाधिकारी ने ऐसे किया फैसला, एक पार्टी का उम्मीदवार तो दूसरा हो गया निर्दलीय

Bihar Election 2025 : जन सुराज के दो उम्मीदवारों के नामांकन की गुत्थी अब सुलझ गयी है. इसमें से एक को hari झंडी मिल गयी है. जबकि दुसरे को निर्दलीय उम्मीदवार बनाया गया है......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : मोतिहारी में जन सुराज के दो प्रत्याशिय
सुलझ गयी गुत्थी - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार विधानसभा चुनाव की लेकर नामांकन व स्कूटनी बीतने के बाद चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है। इस बार चुनाव में अधूरे शपथपत्र व प्रस्तावक की कमी के कारण कई दिग्गजों के सपने टूट गए। मोतीहारी जिला के सुगाली विधानसभा क्षेत्र से  महागठबंधन के सिटिंग विधायक सह वीआईपी प्रत्याशी शशिभूषण सिंह के प्रस्तावक कम होने के कारण नामांकन रद्द हो गया। जो कि महागठबंधन के लिए बड़ी झटका माना जा रहा है।

वही गोबिंदगंज विधानसभा में जनसुराज के सिंबल पर दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। लेकिन स्कूटनी के बाद चर्चा पर विराम लग गया। गोबिंदगंज विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी सह अरेराज एसडीओ ने जनसुराज के दोनो प्रत्याशी के सिंबल पर एक ही डेट व एक पार्टी पदाधिकारी के सिंगनेचर होने पर पहले नामांकन करने वाले को जनसुराज का वैध प्रत्याशी माना। 

वहीँ दूसरे प्रत्याशी को निर्दलीय चुनाव मैदान में जाने की अनुमति दी गयी। स्कूटनी के बाद गोबिंदगंज विधानसभा में 6 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाया गया।

गोबिंदगंज विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी सह अरेराज एसडीओ अरुण कुमार ने स्कूटनी के बाद गोबिंदगंज विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी से दो प्रत्याशी कृष्णकांत मिश्र व कमलेशकान्त गिरी को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थी। उस पर विराम लगा दिया। एसडीओ ने चुनाव आयोग के नियमो के अनुसार जब एक से अधिक प्रत्याशी एक ही पार्टी के सिंबल पर नामांकन करते है तो पहले नामांकन करने वाले प्रत्याशी का सिंबल पर अधिकार माना जायेगा। इसलिए कृष्णकांत मिश्र  को जनसुराज का प्रत्याशी व कमलेशकान्त गिरी को निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्देश दिया गया।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट