LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Road Accident: रफ्तार बनी आफत, मोतिहारी से सीतामढ़ी जा रही बस पास पलटी, डेढ़ दर्जन मुसाफिर जख्मी, चीख-पुकार से दहला इलाका

मोतिहारी से सीतामढ़ी की ओर रवाना बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन मुसाफ़िर ज़ख़्मी हो गए....

bus going from Motihari to Sitamarhi overturned
रफ्तार बनी आफत- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: मोतिहारी केपताही थाना क्षेत्र के जिहुली घाट के निकट उस वक़्त अफ़रा-तफ़री मच गई, जब बाबा बर्फानी ट्रांसपोर्ट की सवारी बस, जो मोतिहारी से सीतामढ़ी की ओर रवाना हुई थी, अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन मुसाफ़िर ज़ख़्मी हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बस में क़रीब 35 सवारियाँ थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज़ रफ़्तार में थी और जैसे ही मोड़ पर पहुँची, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बस ज़मीन पर पलटते ही हर तरफ़ चीख-पुकार मच गई, लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

Diarch GO

हादसे के बाद स्थानीय लोग फ़ौरन मौके पर पहुँचे, और प्राइवेट गाड़ियों व एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नज़दीकी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र व शिवहर के CSC में भर्ती कराया गया। राहत की बात ये है कि सभी ज़ख़्मी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पताही थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही और तेज़ रफ़्तार का लग रहा है। बस को जब्त कर लिया गया है और चालक की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। हादसे की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

घटनास्थल पर पहुँचे स्थानीय मुखिया विकास कुमार उर्फ़ निक्कू सिंह ने घायलों की मदद में सक्रियता दिखाई। उन्होंने बताया कि बस में सवार ज़्यादातर यात्री मोतिहारी और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे। घायल यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार