LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Transfer:बिहार में अजब ट्रांसफर पोस्टिंग, एक अफसर, दो तबादले, आखिर योगदान कहां देंगे?

Bihar Transfer: ट्रांसफर पोस्टिंग की अजब गजब कारनामा सामने आया है।एक ही प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का दो दो जिला में ट्रांसफर पोस्टिंग का एक लेटर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Strange transfer posting in Bihar
एक अफसर दो तबादले- फोटो : reporter

Bihar Transfer:  ऐसी गफलत, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मोतीहारी ज़िले के पताही प्रखंड में तैनात प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रवि कुमार भारती का तबादला एक नहीं, बल्कि दो-दो जिलों में कर दिया गया है । एक आदेश में मुज़फ़्फरपुर के मड़वन प्रखंड और दूसरे में पटना के बख्तियारपुर के लिए।

बिहार सरकार द्वारा 30 जून को शिक्षा, खनन, महिला एवं बाल विकास (सीडीपीओ), राजस्व तथा पंचायती राज विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। कुल 107 प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। लेकिन इस सूची में क्रमांक 37 और 42 पर एक ही नाम — रवि कुमार भारती — दो बार दर्ज किया गया, और दोनों बार अलग-अलग स्थानों के लिए ट्रांसफर।

सोशल मीडिया पर यह पत्रांक 402, दिनांक 30 जून 2025, वायरल हो चुका है। लोग चुटकी ले रहे हैं — “क्या श्रीमान मुज़फ़्फरपुर सुबह करेंगे और पटना शाम?” कुछ ने इसे "श्रॉडिंगर का ट्रांसफर" तक कह दिया है — एक ही समय में दो स्थानों पर अस्तित्व की कल्पना!

इस हास्यास्पद स्थिति ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही का परिचायक है, बल्कि ट्रांसफर प्रक्रिया की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर भी अंगुली उठाता है।

NSIT
Nsmch

रवि कुमार भारती, जो अब तक मोतीहारी के पताही में सेवा दे रहे थे, स्वयं असमंजस में हैं कि उन्हें किस जिला में योगदान देना है मुजफ़्फरपुर के मड़वन में या पटना के बख्तियारपुर में। जब तक विभाग स्थिति स्पष्ट नहीं करता, वे आधिकारिक रूप से ‘हवा’ में हैं।

यह कोई पहली बार नहीं जब बिहार सरकार की ट्रांसफर लिस्ट ने सुर्खियाँ बटोरी हों, लेकिन इस तरह की दोहरी पोस्टिंग ने हास्य और चिंता  दोनों की सीमा लांघ दी है। प्रशासनिक गलती हो या तकनीकी चूक, इसका असर कार्य प्रणाली और कर्मचारी की छवि दोनों पर पड़ता है।

अब यह देखना होगा कि पंचायती राज विभाग इस “डबल ट्रांसफर” की गलती को कैसे सुधारता है, और रवि कुमार भारती अंततः किस ज़िले में अपनी सेवा आरंभ करते हैं।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार