LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar police - बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार नहीं गरजेगी मुंगेर की बंदूकें, पुलिस ने बना लिया पूरा प्लान, जानें

Bihar police - बिहार विधान सभा चुनाव में इस बार नहीं गरजेगी मुंगेर की बंदूकें । पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मुंगेर पुलिस के द्वारा आर्म्स एक्ट के आरोपियों को स्पीडी ट्रायल चला भेजेगीं सलाखों के पीछे ।

Bihar police - बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार नहीं गरजेगी म
मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद- फोटो : मो. इम्तियाज खान

Munger :-   आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व आर्म्स एक्ट के दोषियों को सजा दिलाने को ले मुंगेर पुलिस के द्वारा  कार्रवाई तेज कर दी है ।पुलिस मुख्यालय के निर्देष पर मुंगेर जिले के 150 आर्म्स एक्ट के मामलों में मुंगेर पुलिस न्यायालय से अनुरोध कर सभी केसों के लगभग 400 अपराधियों पे स्पीडी ट्रायल करवा कर दोषियों को सजा दिलाने की कवायद तेज कर दी है ।

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद इस मामले में बताया कि पिछले 5 सालों में जिले के थानों में 150 आर्म्स एक्ट के ऐसे मामले है, जिसका अनुसंधान कांड के आईओ द्वारा पूर्ण कर लिया गया है और न्यायालय में चार्जसीट जमा कर दिया गया है।  जिसमें   हथियार तस्कर, निर्माता व खरीद-फरोख्त में शामिल 400 से अधिक अभियुक्त है । 

न्यायालय के आदेश के बाद इन 150 मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए कवायत शुरू कर दी जलाएगी ताकि दोषियों को शीघ्र कोर्ट से सजा दिलायी जा सके ।   उन्होंने कहा कि इन कांडों  जिन भी पुलिस पदाधिकारियों की गवाही नहीं हुई है ।   वैसे पुलिसकर्मियों को खोज कर उसकी त्वरित गति से उसकी गवाही करायी जायेगी । ताकि दोषियों को कोर्ट से सजा मिल सके। 

मो. इम्तियाज खान की रिपोर्ट