LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

थाना हाजत में रेप के आरोपी की मौत, पुलिस बोली- लूंगी से लगाई फांसी, परिजन लगा रहे गंभीर आरोप

हाजत (Lock-up) में बंद दुष्कर्म के एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान गफ्फार मियां के रूप में हुई है। थाना परिसर के भीतर हुई इस मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है

थाना हाजत में रेप के आरोपी की मौत, पुलिस बोली- लूंगी से लगाई

Motihari : पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने पुलिसिया व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के कल्याणपुर थाना के हाजत (Lock-up) में बंद दुष्कर्म के एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान गफ्फार मियां के रूप में हुई है। थाना परिसर के भीतर हुई इस मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है और भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला है। कल्याणपुर थानेदार के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने अपनी लूंगी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली और आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, गफ्फार मियां को बीती रात ही रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे पूछताछ के लिए थाना लाया गया था।

दूसरी तरफ, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन थाने के बाहर हंगामा कर रहे हैं और पुलिस की आत्महत्या वाली थ्योरी को मानने से इनकार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना या लापरवाही के कारण गफ्फार मियां की जान गई है। वे पुलिस प्रशासन पर हत्या और साजिश के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात (SP Swarna Prabhat) ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश पर मानवाधिकार आयोग के SOP का पालन करते हुए मजिस्ट्रियल जांच (Magisterial Inquiry) के आदेश दे दिए गए हैं। मौके पर एसडीएम (SDM) और एसडीपीओ (SDPO) पहुंच चुके हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। इसके अलावा, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है।

NSIT
Nsmch

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत की असली वजह फांसी है या कुछ और। फिलहाल, हाजत के अंदर कैदी की मौत ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यशैली पर कई सवालिया निशान लगा दिए हैं।

Report - himanshu mishra