LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में ताबड़तोड़ दौरा करेंगे पीएम मोदी, आगामी कार्यक्रम की जानकारी आई सामने, देखें डिटेल

Bihar Assembly Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई 2025 को बिहार के मोतिहारी का दौरा करेंगे। यह उनका 53वां बिहार दौरा होगा जिसमें वे विकास की नई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

Bihar Assembly Election 2025
पीएम मोदी का बिहार दौरा- फोटो : social media

Bihar Assembly Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। 18 जुलाई 2025 को वे मोतिहारी जिले में एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और राज्य के लिए नई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।यह उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार का 53वां दौरा होगा, जो दर्शाता है कि केंद्र सरकार बिहार को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए कितनी गंभीर है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का हर दौरा बिहार के लिए शुभ होता है। वे फिर से बिहार के लिए कुछ नया, बड़ा और सार्थक लेकर आ रहे हैं।”

किन योजनाओं की हो सकती है घोषणा?

हालांकि आधिकारिक तौर पर परियोजनाओं की सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी निम्नलिखित क्षेत्रों में नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इसमें रेलवे और हाईवे कनेक्टिविटी में सुधार, मोतिहारी में स्मार्ट सिटी परियोजना का विस्तार, स्वास्थ्य और शिक्षा केंद्रों की स्थापना शामिल है। इसके अलावा नए कृषि आधारित स्टार्टअप हब की शुरुआत। युवाओं के लिए रोज़गार और कौशल विकास योजनाएं। इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो इन परियोजनाओं की कार्यान्वयन रूपरेखा को स्पष्ट करेंगे।

दिलीप जायसवाल: “विकसित बिहार की दिशा में बड़ा कदम”

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी का आना बिहार के लिए एक आशीर्वाद है। यह यात्रा राज्य को आत्मनिर्भर और विकसित बिहार की ओर एक मजबूत धक्का देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार केवल घोषणाओं पर नहीं, जमीन पर क्रियान्वयन पर विश्वास रखती है और पिछले वर्षों में बिहार को केंद्र से बड़े स्तर पर सहयोग मिला है।

चुनाव आयोग और प्रशासन की तत्परता पर भी बात

राजनीतिक बयानबाजी से इतर, दिलीप जायसवाल ने राज्य में चल रहे मतदाता सत्यापन कार्यक्रम को भी सराहा। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि विरोध के बजाय जनता की समस्याओं को साथ मिलकर सुलझाएं। जब सबकुछ ठीक चल रहा है, तो बंद और प्रदर्शन करने का कोई औचित्य नहीं है। यह बयान उस समय आया है जब विपक्ष चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहा है।

NSIT
Nsmch

कानून व्यवस्था पर सरकार की सख्ती

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार पुलिस और गृह विभाग 24x7 अपराध रोकथाम पर सक्रिय हैं।कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी दोहराया कि किसी भी समस्या का समाधान केवल संवाद और सहयोग से ही संभव है।