LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बिहार को 7217 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौग़ात, महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से किया 'सियासी शंखनाद'

पीएम मोदी की ओर से रेल से जुडी 5398 करोड़, आईटी पार्क की 63 करोड़, सड़क की 1173 करोड़, ग्रामीण विकास की 562 करोड़ और मत्स्य पालन से जुडी 21 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत की गई.

PM Modi in Bihar
PM Modi in Bihar- फोटो : news4nation

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के लिए  7217 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौग़ात दी. इसमें रेल से जुडी 5398 करोड़, आईटी पार्क की 63 करोड़, सड़क की 1173 करोड़, ग्रामीण विकास की 562 करोड़ और मत्स्य पालन से जुडी 21 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत हुई. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।  एक समय जो ताकत केवल पश्चिमी देशों के वास होती थी, उसमें अब पूरब के देशों का दबदबा और भागीदारी बढ़ रही है।  पूरब के देश अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहे हैं।  जैसे दुनिया में पूर्वी देश विकास की दौड़ में आगे जा रहे हैं, वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है।  


उन्होंने कहा कि ये धरती चंपारण की धरती है।  इस धरती ने इतिहास बनाया है।  आजादी के आंदोलन के इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दिखाई। अब इसी धरती की प्रेरणा बिहार का नया भविष्य भी बनाएगी।  उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो।  जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अवसर गया जी में भी बनें।  पुणे की तरह पटना में भी औधोगिक विकास हो।  सूरत की तरह ही संथाल परगना का भी विकास हो।  जयपुर की तरह जलपाईगुड़ी और जाजपुर में भी टूरिज्म के नए रिकॉर्ड बने।  बंगलुरू की तरह वीरभूम के लोग भी आगे बढ़ें।  

Diarch GO


सीएम नीतीश ने सराहा

 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे संदेश में कहा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की परिकल्पना के तहत बिहार के मोतिहारी जिले में आज 7200 करोड़ रु॰ से अधिक की रेल, सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ भी किया जाएगा।' 


उन्होंने आगे लिखा है कि 'बिहार की धरती पर माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वागत है। आपके द्वारा बिहार को आज एक बड़ी सौगात दी जा रही है। राज्य के विकास को गति देने में ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बिहार के हित में इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन। बिहार नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे यह हमारा उद्देश्य है।' 

NSIT
Nsmch