LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटा, मां समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

अचानक प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। कुकर से निकली गर्म भाप और उबलता हुआ भोजन रसोई में मौजूद लोगों पर गिर गया, जिससे मां समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए.

Pressure cooker blast in Motihari
Pressure cooker blast in Motihari- फोटो : news4nation

Bihar News : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। सभी का इलाज मोतिहारी के एक अस्पताल में चल रहा है। घटना पताही थाना क्षेत्र के पदुमकेर गांव की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, पदुमकेर गांव निवासी दीनानाथ पटेल के घर शुक्रवार देर रात खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। कुकर से निकली गर्म भाप और उबलता हुआ भोजन रसोई में मौजूद लोगों पर गिर गया, जिससे दीनानाथ पटेल की पत्नी त्रिरेखा देवी (30 वर्ष) तथा उनके तीन पुत्र शिवम कुमार (10 वर्ष), मनप्रीत कुमार (7 वर्ष) और आयुष कुमार (5 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए।

Diarch GO


धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पताही पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया।


फिलहाल मोतिहारी के अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि परिवार के लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हिमांशु की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch