LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Police: मोतीहारी पुलिस का महाजप्ती अभियान, 34 माफियाओं पर कसा शिकंजा, 33.73 करोड़ की अवैध संपत्ति होगी जब्त

Bihar Police: मोतीहारी पुलिस ने जिले के कुख्यात अपराधियों, ड्रग्स माफियाओं, शराब कारोबारियों और भू-माफियाओं की काली कमाई पर बड़ा शिकंजा कसने को तैयार है...

Motihari Police
34 माफियाओं पर कसा शिकंजा- फोटो : reporter

Bihar Police: मोतीहारी पुलिस ने जिले के कुख्यात अपराधियों, ड्रग्स माफियाओं, शराब कारोबारियों और भू-माफियाओं की काली कमाई पर बड़ा शिकंजा कसने का ऐलान कर दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में “महाजप्ती मुहिम” की शुरुआत करते हुए 34 अपराधियों की ₹33.73 करोड़ की अवैध मिल्कियत जब्त करने का प्रस्ताव न्यायालय को भेजा गया है।

इस कार्रवाई का मकसद सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं, बल्कि अपराधियों की अपराध से अर्जित जायदाद को खत्म कर उनके सिस्टम पर सीधा वार करना है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 107 के तहत यह प्रस्ताव तैयार किया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने साफ कहा कि जिला में कोई भी अपराधी अगर जुर्म से पैसा कमाएगा, तो उसका एक-एक रुपया हिसाब में आएगा और जायदाद कानूनी कब्जे में जाएगी।लिस्ट में ड्रग माफिया असलम अली (रक्सौल): ₹1.31 करोड़, सुरेन्द्र प्रसाद (घोड़ासहन): ₹76 लाख, वीरेन्द्र मुखिया (दरपा): ₹42 लाख, दारोगा राय (चिरैया): ₹37.42 लाख,रामसागर पूरी (पकड़ीदयाल): ₹46 लाख,चुमन पटेल (छतौनी): ₹3.09 करोड़,नीरज कुमार सिंह (मुफस्सिल): ₹12 करोड़, राहुल सिंह उर्फ मुखिया (गोविन्दगंज): ₹1.70 करोड़,रंजीत गुप्ता (पीपराकोठी): ₹1 करोड़, संजीत कुमार (कुंडवा चैनपुर): ₹65.74 लाख शामिल है।इनमें से कई माफिया ड्रग्स तस्करी, शराब तस्करी और भूमि कब्जे जैसे संगीन मामलों में पहले से वांछित हैं।

NSIT
Nsmch

इस प्रस्ताव के सामने आते ही अपराधियों के बीच सन्नाटा पसरा है। कईयों ने इलाक़ा छोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते अब भागना भी मुश्किल हो गया है।

मोतीहारी पुलिस की इस कर्रवाई ने साफ कर दिया है कि अपराध करोगे तो सज़ा के साथ-साथ दौलत भी जाएगी। एसपी का अगला टारगेट और भी माफियाओं की सूची तैयार कर उन्हें कानून के शिकंजे में कसना है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार