LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

मोतिहारी पुलिस का बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, चकिया पहुंचने से पहले खेप जब्त

Bihar News: मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ...

Police Seize 54 Kg Ganja Arrest Three After Chase
पुलिस का बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन- फोटो : reporter

Bihar News: मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर तस्करों की कार को घेराबंदी कर दबोच लिया। बरामद गांजा की खेप ढाका के रास्ते चकिया पहुंचाई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया।

जानकारी के अनुसार, सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर से एक बैगन-आर कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर चकिया की ओर रवाना होने वाले हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस ने जैसे ही बसंत चौक के पास संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, चालक वाहन घुमाकर तेज रफ्तार से भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा शुरू किया और बरवा खुर्द सैनिक रोड पर घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से 54 किलो गांजा, 3 मोबाइल फोन, 10,800 रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त बैगन-आर कार बरामद की गई।

मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार , निवासी गंगा सिरसिया, थाना चकिया, पूर्वी चंपारण तथा संजय कुमार तिवारी , निवासी देवरिया, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि गांजा बसंतपुर निवासी विनोद मुखिया से लेकर जा रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विनोद मुखिया को भी गिरफ्तार कर लिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों को भी कानून के शिकंजे में लाया जा सके।इस कार्रवाई में सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार, घोड़ासहन सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्दोष, कुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अपर थानाध्यक्ष रमेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम के अन्य अधिकारी शामिल रहे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार