LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News : मोतिहारी में पुलिस का 'महाकुर्की अभियान': 97 अपराधियों के घर चला कानून का हथौड़ा, कई आरोपियों ने किया सरेंडर, मचा हड़कंप

Bihar News : मोतिहारी में पुलिस का 'महाकुर्की अभियान': 97 अप
पुलिस का छला डंडा - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने जिले में अपराध, शराब माफिया और ड्रग्स तस्करों की कमर तोड़ने के लिए एक ऐतिहासिक 'महाकुर्की अभियान' चलाया है। इस अभियान के तहत एक साथ जिला भर के 136 फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें से 97 कुख्यात अपराधियों के घरों की विधिवत कुर्की-जब्ती की गई। जब जिले के सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थानेदार हाथों में हथौड़ा लेकर सड़कों पर निकले, तो अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया।

कानून का सख्त संदेश

एसपी स्वर्ण प्रभात खुद इस अभियान की कमान संभाल रहे थे। पुलिस की टीम जब न्यायालय से वारंट लेकर अपराधियों के दरवाजे पर पहुंची, तो वहां कानून का सख्त चेहरा देखने को मिला। फरार अपराधियों के घरों की खिड़की, चौखट और दरवाजे तक उखाड़ दिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद फरार चल रहे अपराधियों को यह संदेश देना था कि वे कानून की नजरों से बच नहीं सकते।

Diarch GO

सरेंडर और गिरफ्तारियों का सिलसिला

पुलिस के इस 'महाकुर्की' खौफ का असर यह हुआ कि कार्रवाई शुरू होने से पहले ही 17 अपराधियों ने डर के मारे थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। वहीं, छापेमारी के दौरान पुलिस ने दबिश बनाकर 20 अन्य फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इसके अलावा, 25 मामलों में आरोपियों द्वारा न्यायालय का रिकॉल पेश किया गया। इस प्रकार कुल 136 गंभीर मामलों का एक ही दिन में त्वरित निष्पादन किया गया।

पूरे जिले में एक साथ छापेमारी

यह अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया। आंकड़ों के मुताबिक, पहाड़पुर में 10, हरसिद्धि में 08, चकिया में 07, गोविन्दगंज में 06 और पकड़ीदयाल में 05 अपराधियों सहित जिले के विभिन्न थानों में कुल 97 घरों की कुर्की की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से अपराधी तत्व भूमिगत हो गए।

NSIT
Nsmch

भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी

एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ पूरी तरह सख्त है। उन्होंने कहा कि जो अपराधी कानून का सम्मान नहीं करते, उनके खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस आक्रामक शैली और 'ऑन द स्पॉट' एक्शन की आम जनता काफी सराहना कर रही है, जिससे जिले में पुलिस का इकबाल बुलंद हुआ है।

हिमांशु की रिपोर्ट