LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Police:बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, बस से बरामद हुई कार्बाइन, एक कुख्यात को दबोचा

Bihar Police: पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से लाई जा रही एक कार्बाइन को पुलिस ने बस से बरामद किया है।

Bihar Police:बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के मंसूबे पर पु

Motihari: मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से लाई जा रही एक कार्बाइन को पुलिस ने बस से बरामद किया है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के विशेष निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में, पुलिस ने NH 27 पर मेहसी ओवरब्रिज के पास एक बस में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान, पुलिस ने बस से एक कार्बाइन, दो मैग्जीन और कुछ जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति यह हथियार बेगूसराय से लेकर आ रहा था। 

Diarch GO

पुलिस फिलहाल गिरफ्तार व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि इस हथियार की खरीद-फरोख्त के पीछे के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और किसी भी संभावित बड़ी आपराधिक साजिश को बेनकाब किया जा सके।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट