LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

कल पीएम मोदी चार अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, टाइमिंग, रूट के बारे में जान लें, 7000 करोड़ की मिलेगी सौगात

18 जुलाई यानी कल का दिन बिहार एक ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने जा रहा है। ....

 Amrit Bharat train, PM Modi
बिहार को चार अमृत भारत ट्रेनों की मिलेगी सौगात- फोटो : social Media

Amrit Bharat Express: 18 जुलाई यानी कल का दिन बिहार एक ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने जा रहा है। पीएम मोदी इस साल छठी बार बिहार दौरे पर कल यानी शुक्रवार को पहुंचेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और 7000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात बिहार को देंगे।

इस मौके पर पीएम मोदी रेलवे के अमृत भारत मिशन के तहत चार नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो बिहार से लेकर दिल्ली, लखनऊ और गोमतीनगर तक की कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई देगी।

Diarch GO

पीएम मोदी कल यानी शुक्रवार को चार अमृत भारत ट्रेनों की सौगात बिहार को देंगे.

1,राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (03261)

रवाना: राजेंद्र नगर – सुबह 11:45 बजे

गंतव्य: नई दिल्ली – अगली सुबह 4:00 बजे

स्टॉपेज: पटना, दानापुर, आरा (13:15), बक्सर (14:10), दीनदयाल उपाध्याय (15:40), सूबेदारगंज (18:15), गोविंदपुरी (20:50), गाजियाबाद (2:40)

2.भागलपुर-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस (13435/13436) – साप्ताहिक

रवाना: भागलपुर – सुबह 11:45 बजे

गंतव्य: गोमतीनगर – अगली सुबह 8:30 बजे

स्टॉपेज: सुलतानगंज, जमालपुर, किऊल, नवादा, गया, सासाराम, दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, अयोध्या कैंट आदि

NSIT
Nsmch

3.दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

रवाना: दरभंगा – सुबह 11:45 बजे

गंतव्य: गोमतीनगर – अगली सुबह 4:05 बजे

स्टॉपेज: सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या कैंट आदि

4.बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस

इस ट्रेन का भी 18 जुलाई पीएम मोदी शुभारंभ करेंगे।रूट व स्टॉपेज की जानकारी शीघ्र ही रेलवे द्वारा जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री के दौरे में बिहार के लिए 7000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं भी उद्घाटन व शिलान्यास की कतार में हैं। इनमें रेलवे, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जिससे राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

पीएम मोदी की जनसभा और कार्यक्रम को लेकर मोतिहारी में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। रेलवे स्टेशनों, रूटों और सभा स्थल पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

18 जुलाई को मोतिहारी से बदलती दिखेगी बिहार की रफ्तार—जब विकास की गूंज में चार नई ट्रेनों की सीटी गूंजेगी और प्रधानमंत्री के संकल्पों से राज्य को नई दिशा मिलेगी।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार