LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

'पुणे की तरह बनेगा पटना, गुरुग्राम जैसा गया जी' मोतिहारी में राजद-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बिहार का संकल्प अटल, एनडीए के साथ हर पल

पीएम मोदी ने कहा हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो। जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अवसर गया जी में भी बनें। पुणे की तरह पटना में भी औधोगिक विकास हो।

PM Modi in Bihar
PM Modi in Bihar- फोटो : news4nation

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी में बिहार को लेकर बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि र्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना है।  आज बिहार में इतनी तेजी से काम इसलिए हो रहा है, क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है।  जब केंद्र में कांग्रेस और RJD की सरकार थी, तो UPA के 10 साल में बिहार को सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपये के आसपास मिले।  यानी नीतीश जी की सरकार से ये लोग बदला ले रहे थे।  2014 में केंद्र में आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया।  केंद्र में आने के बाद मैंने बिहार से बदला लेने वाली उस पुरानी राजनीति को भी समाप्त कर दिया।  पिछले 10 साल में, NDA के 10 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो राशि दी गई है, वो पहले से कईं गुना ज्यादा है।  


उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।  एक समय जो ताकत केवल पश्चिमी देशों के वास होती थी, उसमें अब पूरब के देशों का दबदबा और भागीदारी बढ़ रही है।  पूरब के देश अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहे हैं।  जैसे दुनिया में पूर्वी देश विकास की दौड़ में आगे जा रहे हैं, वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है।  

Diarch GO


उन्होंने कहा कि ये धरती चंपारण की धरती है।  इस धरती ने इतिहास बनाया है।  आजादी के आंदोलन के इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दिखाई। अब इसी धरती की प्रेरणा बिहार का नया भविष्य भी बनाएगी।  उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो।  जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अवसर गया जी में भी बनें।  पुणे की तरह पटना में भी औधोगिक विकास हो।  सूरत की तरह ही संथाल परगना का भी विकास हो।  जयपुर की तरह जलपाईगुड़ी और जाजपुर में भी टूरिज्म के नए रिकॉर्ड बने।  बंगलुरू की तरह वीरभूम के लोग भी आगे बढ़ें।  


उन्होंने कहा कि बिहार असंभव को भी संभव बनाने वाले वीरों की धरती है।  आप लोगों ने इस धरती को RJD और कांग्रेस की बेड़ियों से मुक्त किया, असंभव को संभव बनाया। उसी का परिणाम है कि आज बिहार में गरीब कल्याण को योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को जानना जरूरी है कि बिहार दो दशक पहले किस तरह हताशा में डूबा हुआ था।  RJD और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक था, गरीब का पैसा गरीब तक पहुंचना असंभव था।  जो शासन में थे, उनमें बस यही सोच थी कि कैसे गरीब के हक का पैसा लूट लें।  

NSIT
Nsmch


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के लिए  7217 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौग़ात दी. इसमें रेल से जुडी 5398 करोड़, आईटी पार्क की 63 करोड़, सड़क की 1173 करोड़, ग्रामीण विकास की 562 करोड़ और मत्स्य पालन से जुडी 21 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत हुई.