LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : राजस्व महाअभियान में लापरवाही दर्जनों अंचलाधिकारियों को पड़ा महंगा, डीएम ने जारी किया शो-कॉज नोटिस, कहा होगी विभागीय कार्रवाई

Bihar News : राजस्व महा अभियान में लापरवाही करनेवाले 16 सीओ को शो-कॉज नोटिश जारी किया गया है. डीएम ने कहा की जवाब नहीं देने वाले सीओ पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी......पढ़िए आगे

Bihar News : राजस्व महाअभियान में लापरवाही दर्जनों अंचलाधिका
सीओ पर कार्रवाई - फोटो : HIMANSHU

Motihari : डीएम ने कार्य मे लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई किया है। डीएम ने जिला के 16 सीओ के वेतन को अगले आदेश तक बंद करते हुए कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण माँगा है। तीन दिनों में संतोषजनक जवाब नही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। राजस्व महा अभियान कार्य मे लापरवाही को लेकर डीएम ने यह कार्रवाई किया है। डीएम के कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

डीएम ने अंचल अधिकारी आदापुर, अरेराज, बंजरिया, बनकटवा, चिरैया, ढ़ाका, हरसिद्धि, कल्याणपुर कोटवा, मधुबन, मेहसी, मोतिहारी, पहाडपुर रामगढ़वा, संग्रामपुर एवं सुगौली को राजस्व महा अभियान के कार्यों में अभिरूचि नहीं लेने के कारण  स्पष्टीकरण की मांग किया गया है।

Diarch GO

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा राजस्व महा अभियान के कार्यों की समीक्षा डीएम सौरव जोरवाल द्वारा किया गया, जिसमें अंचल कार्यालय, अरेराज, बनकटवा, मेहसी, मोतिहारी, पहाड़पुर एवं रामगढ़वा का जमाबंदी वितरण का प्रतिशत काफी कम पाया गया है। साथ ही वैसे जमाबंदी जिसमें रैयत का नाम अंकित नहीं है से संबंधित प्रतिवेदन मौजा बार उपलब्ध कराने का बार-बार निदेश दिया गया है परंतु कुछ अंचलाधिकारी के द्वारा ही उपलब्ध कराया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य में अंचल अधिकारियों द्वारा अभिरूचि नहीं लेने के कारण प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। समीक्षा के क्रम में यह भी पाया गया कि ऑनलाईन जमाबंदी वितरण और ऑफ लाईन वितरण में काफी अंतर है, जिसके कारण विभाग के द्वारा भी खेद व्यक्त किया गया है।

डीएम के द्वारा स्पष्टीकरण करते हुए निर्देश दिया गया है कि पत्र प्राप्त के साथ ही अपना-अपना स्पष्टीकरण तीन दिनों अंदर समर्पित करें, कि राजस्व अभियान जैसे महत्वकांक्षी कार्य में अभिरूचि नहीं लिये जाने का क्या कारण है.क्यों नहीं आपके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु विभाग को, संसूचित कर दी जाय। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक उक्त सभी का वेतन अगले आदेश स्थगित किया गया है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट