LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : दो कार्यपालक पदाधिकारियों की हत्या पर कर्मियों में आक्रोश, मोतिहारी में निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों को की फांसी की सजा देने की मांग

Bihar News : दो कार्यपालक पदाधिकारियों की हत्या के बाद नगर पंचायत कर्मियों में आक्रोश है. इसी कड़ी में कर्मियों ने कैंडल मार्च निकला और आरोपियों को फांसी देने की मांग की.....पढ़िए आगे

Bihar News : दो कार्यपालक पदाधिकारियों की हत्या पर कर्मियों
कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार में दो नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारियों की निर्मम हत्या के विरोध में मोतीहारी के अरेराज नगर पंचायत कर्मियों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण कुमार और डिहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर अरेराज में एक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान पूरे शहर में घूमकर प्रदर्शनकारियों ने शासन और प्रशासन से हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।

कैंडल मार्च की शुरुआत से पूर्व अरेराज नगर पंचायत परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों दिवंगत अधिकारियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उल्लेखनीय है कि दोनों मृतक पदाधिकारियों ने पूर्व में अरेराज नगर पंचायत में अपनी सेवाएं दी थीं, जिसके कारण स्थानीय कर्मियों और क्षेत्रवासियों के बीच उनके प्रति गहरा जुड़ाव और सम्मान था।

Diarch GO

नगर पंचायत के बड़ा बाबू त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कैंडल मार्च में नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने मृतक अधिकारियों के परिजनों के लिए न्याय की आवाज उठाई। कैंडल मार्च नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुआ।

प्रदर्शनकारी कर्मियों ने सरकार से न केवल हत्या के आरोपियों को अविलंब फांसी की सजा देने की मांग की, बल्कि राज्य भर में कार्यरत नगर निकायों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यस्थल पर उचित सुरक्षा प्रदान करने की भी पुरजोर वकालत की। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं की गई और दोषियों को त्वरित न्याय के तहत सजा नहीं मिली, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट