LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Road Accident: MP लिखी स्कॉर्पियो की बाइक से भीषण टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा, हादसे ने खड़े किए कई सवाल

Member of Parliament लिखी एक स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा...

MP SUV Hits Bike One Dead Another Fights for Life
MP लिखी स्कॉर्पियो की बाइक से भीषण टक्कर- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। गोविंदगंज थाना क्षेत्र में बेतिया-हाजीपुर एसएच-74 पर पशुपतिनाथ चौक के पास Member of Parliament  लिखी एक स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाज़ुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोविंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।मृतक की पहचान अरेराज थाना क्षेत्र के जनेरवा गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मृतक और घायल की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Diarch GO

इस घटना की सबसे ज्यादा चर्चा स्कॉर्पियो पर लिखे Member of Parliament शब्द को लेकर हो रही है। स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया जा रहा है कि स्कॉर्पियो किसी केंद्रीय मंत्री से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अब तक आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है, उसमें कौन सवार था या उसका किसी सांसद अथवा केंद्रीय मंत्री से संबंध है। इन दावों की जांच की जा रही है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, स्कॉर्पियो की रफ्तार कितनी थी, चालक कौन था और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कौन है, इन सभी बिंदुओं पर तफ्तीश जारी है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुटी रही और सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि इस हाई-प्रोफाइल वाहन से जुड़े हादसे की सच्चाई आखिर क्या है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार