LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar School News: बच्चों की थाली में कीड़ा! एमडीएम में गड़बड़ी पर 15 दिन बाद जागा प्रशासन, जांच कमिटी पर उठे सवाल

Bihar School News: नौनिहालों की थाली में सड़ा अंडा और कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जनेरवा में 17 अप्रैल को हुई इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सेहत पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Motihari Worm found in mid day meal probe ordered after 15 d
बच्चों की थाली में कीड़ा!- फोटो : reporter

Bihar School News: मोतिहारी के अरेराज प्रखंड से मिड-डे मील में भारी गड़बड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नौनिहालों की थाली में सड़ा अंडा और कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जनेरवा में 17 अप्रैल को हुई इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सेहत पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

घटना के बाद अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया था। मौके पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, जहां जांच के दौरान बच्चों को परोसे गए अंडे में कीड़ा मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसडीओ के निर्देश पर दंडाधिकारी और बीडीओ ने स्कूल पहुंचकर मिड-डे मील और पूरी व्यवस्था की जांच की। जांच में न सिर्फ खाने की गुणवत्ता खराब मिली, बल्कि छात्रों की उपस्थिति में भी बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

Diarch GO

बीडीओ ने मौके से अंडे का सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजा और स्कूल के हेडमास्टर व मिड-डे मील चला रही एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए रिपोर्ट एसडीओ को सौंपी। प्रशिक्षु आईएएस सह एसडीओ अंजली शर्मा ने भी 17 अप्रैल को ही डीईओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की सिफारिश कर दी थी।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने गंभीर मामले में 15 दिन बाद 30 अप्रैल को डीपीओ एमडीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया। इस कमिटी में बीईओ, डीपीएम और लेखपाल को शामिल किया गया है, जिन्हें एक सप्ताह के अंदर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने का निर्देश दिया गया है।

NSIT
Nsmch

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि संबंधित एनजीओ सुभारती जनकल्याण समिति की रसोई, भोजन की गुणवत्ता और सप्लाई सिस्टम की स्थलीय जांच कर रिपोर्ट दी जाए।

गौरतलब है कि इस घटना से एक सप्ताह पहले भी एसडीओ के निरीक्षण में इसी स्कूल में मिड-डे मील को लेकर बच्चों ने शिकायत की थी। उस समय भी उपस्थिति में भारी गड़बड़ी सामने आई थी, जिस पर बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया था।

अरेराज प्रखंड के 33 स्कूलों में इसी एनजीओ द्वारा मिड-डे मील संचालित किया जाता है। पहले भी लौरिया स्कूल में खाने में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल हो चुका है। अब सवाल यही है बच्चों की थाली में आखिर कब तक जहर परोसा जाएगा और जिम्मेदारों पर कब गिरेगी गाज? मामला जांच में है, लेकिन सिस्टम की सुस्ती ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार