LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Police News : मोतीहारी एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, अबतक दो दर्जन से अधिक भ्रष्ट इंस्पेक्टर, दारोगा और चौकीदार को किया सस्पेंड

Bihar Police News : मोतिहारी एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर, दारोगा और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है. एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हडकंप मच गया है....पढ़िए आगे

Bihar Police News : मोतीहारी एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, अबतक द
एसपी ने की बड़ी कार्रवाई - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतीहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात  ने भ्रष्टाचार में संलिप्त, शराब माफिया व भू माफिया को संरक्षण देने वाले इंस्पेक्टर से लेकर थानेदार, दारोगा व चौकीदार पर सर्जिकल स्ट्राइक चलाकर बड़ी करवाई किया है। एसपी ने भ्रष्टाचार में शामिल, शराब तस्करों व भूमाफिया को संरक्षण देने वाले लगभग दो दर्जन इंस्पेक्टर,थानेदार ,दरोगा व चौकीदार को अब तक निलंबित किया है। एसपी के कार्रवाई से भ्रष्टाचार में संलिप्त पुलिस पदाधिकारियो में हड़कंप मच गया है। एसपी ने एक दिन पहले भूमाफियाओं पर कार्रवाई करने में असफल व शराब की होम डिलीवरी नही रोक पाने पर सुगौली व छतौनी थानेदार को नाप दिया था। वही 24 घंटा के अंदर ही भूमाफियाओं के साठ गांठ में अवैध वसूली करने वाले रघुनाथ थानेदार विकास कुमार के साथ साथ वसूली करने वाले चौकीदार सुरेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया। शिकायत मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर से जांच कराने पर आरोप सत्य पाए जाने पर एसपी ने करवाई किया है। एसपी ने सदर एएसपी को विस्तृत जांच का निर्देश दिया गया है। एसपी के कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस को लेकर काफी सख्त है। भ्रष्टाचार में संलिप्तता की शिकायत मिलने पर एसपी द्वारा त्वरित जांच कराया जाता है । जांच में भ्रष्टाचार, शराब तस्कर व भूमाफिया की मिलीभगत व संरक्षण का आरोप सत्य पाए जाने पर त्वरित करवाई किया जाता है । एसपी स्वर्ण प्रभात ने  भ्रष्टाचार ,शराब तस्करों व भूमाफियाओं से साठ गांठ करने वाले इंस्पेक्टर से लेकर थानेदार ,दरोगा व चौकीदार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर निलंबित ,विभागीय करवाई से लेकर जेल भेजने तक कि करवाई किया गया है। एसपी के कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।

Diarch GO

एसपी के सर्जिकल स्ट्राइक में अबतक भ्रष्टाचार, शराब तस्कर व भूमाफियाओं को संरक्षण देने में इनपर हुई करवाई - बीजधरी ओपी राजीव कुमार, रक्सौल एसएचओ, पीपराकोठी एसएचओ, ट्राफिक दारोगा सकिल अहमद, हरपुर थानाध्यक्ष, हरैया थानाध्यक्ष, मेहसी थानाध्यक्ष, केसरिया सर्किल इंसपेक्टर, मुफसिल सर्किल इंसपेक्टर, मुफसिल थानाध्यक्ष, शिकारगंज दारोगा, भेलाही थानाध्यक्ष, तुरकौलिया थाना के आइओ, छौड़ादानों थानाध्यक्ष, फेनहारा थानाध्यक्ष,सूगैली थाना अध्यक्ष,छतौनी थाना अध्यक्ष, के अलावा कल्याणपुर जमादार, गढ़हिया के चौकीदार रामएकबाल, आदापुर चौकीदार ललन पटेल, गड़हिया दारोगा, चौकीदार रंजन यादव, बीजधरी के चौकीदार, दरपा चौकीदार सुधांशु व बंजरिया चौकीदार प्रेमराय निलंबन के शिकार हुए है। किसी पर रिश्वत तो किसी पर शराब तस्करों को मदद करने, केस डायरी में आरोपित का नाम हटाने आदि मामलों में निलंबित कर दिया गया है। वहीं बंजरिया के थानेदार इंद्रजीत पासवान को तस्कर को पहचाने से कोर्ट में इंकार करने पर निलंबन का शिकार होना पड़ा है। वही ताजा मामला में एसपी स्वर्ण प्रभात ने रघुनाथपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार और चौकीदार सुरेश कुमार को भूमाफिया से साठ गांठ में अबैध वसूली करने के आरोप में निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई किया गया है। एसपी ने बताया कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नही होगा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट