LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar News : मोतिहारी एसपी की पहल, पुलिस -पब्लिक लाइब्रेरी में बहने लगी ज्ञान की गंगा, कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को मिली नई राह

Bihar News : मोतिहारी एसपी की पहल से पुलिस-पब्लिक लाइब्रेरी में ज्ञान की गंगा बह रही है. जहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर धार्मिक पुस्तकें, हिन्दी, अंग्रेजी अखबार सहित अन्य पुस्तकों का संग्रह है...पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी एसपी की पहल, पुलिस -पब्लिक लाइब्रेरी म
मोतिहारी एसपी की पहल - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी में पुलिस-पब्लिक लाइब्रेरी में ज्ञान की गंगा बहने लगी है. साइबर थाना के पास तैयार लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों का आना शुरू है. पहले दिन ही एक दर्जन से अधिक छात्रों ने लाइब्रेरी में पहुचकर कर घंटों सकून के साथ  पढ़ाई की. एसपी स्वर्ण प्रभात के पहल पर साइबर डीएसपी व लायंस क्बल के सदस्यों के सहयोग से बनकर तैयार इस लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर धार्मिक पुस्तकें, हिन्दी, अंग्रेजी अखबार सहित अन्य पुस्तकों का संग्रह है. 

लाइब्रेरी वातानुकूलित है. यहां पीने के लिए ठंडा पानी, बैठने के लिए आरामदेह कुर्सी, पढ़ने के लिए टेबल लगाये गये हैं. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि लाइब्रेरी में साइबर जागरूकता से संबंधित किताबें भी रखी गयीं है. पढ़ने आये छात्रों  ने बताया कि वह बीपीएससी की तैयारी कर रहा है. उसे एक शांत जगह व आवश्यक पुस्तकों की जरूरत थी, 

लेकिन उसके पास न तो पढ़ाई के लिए कोई शांत जगह थी, न हीं पुस्तकों की ही व्यवस्था. ऐसे में पुलिस-पब्लिक लाइब्रेरी ने उसे एक नई राह दी है. उसने बताया कि लाइब्रेरी में ए-वन व्यवस्था है. शहर में कई जगहों पर लाइब्रेरी खुली है, लेकिन वहां बैठकर पढ़ने के लिए पैसा लगता है. पुलिस-पब्लिक लाइब्रेरी नि-शुल्क है. 

पहले दिन एक दर्जन से अधिक छात्रों ने लाइब्रेरी में पहुंच कर पढ़ाई की. छात्रों की संख्या बढ़ने पर उनके लिए बैठने की व्यवस्था व पढ़ने के लिए पुस्तकों का संग्रह किया.

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट