LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: मोतीहारी एसपी ने सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, जिले में अमन-शांति की कामना

Bihar News: मोतीहारी से 28 किमी दूर गंडक नदी के किनारे बसे अरेराज स्थित यह प्राचीन शिवालय सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर को ‘बिहार का काशी’ कहा जाता है।...

Motihari SP

Bihar News:सावन मास की अंतिम सोमवारी के शुभ अवसर पर मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने अरेराज स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में बैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक कर जिले और राज्य में अमन-शांति की कामना की।

इस अवसर पर एसपी ने मंदिर परिसर, ब्रेकेटिंग, पड़ाव स्थल और ट्रैफिक व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद डीएसपी, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारियों को सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

Diarch GO

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

एसपी ने इस दौरान मंदिर परिसर, बैरिकेडिंग, पड़ाव स्थल और ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों और दंडाधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में कई आवश्यक निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन स्तरों में 400 से अधिक पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर का महत्व

मोतीहारी से 28 किमी दूर गंडक नदी के किनारे बसे अरेराज स्थित यह प्राचीन शिवालय सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर को ‘बिहार का काशी’ कहा जाता है।रामायण और महाभारत सहित कई ग्रंथों में इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि चंद्रमा ने स्वयं इस मंदिर की स्थापना की थी, और यहां माता सीता व भगवान श्रीराम ने पूजा अर्चना की थी।

NSIT
Nsmch

यह मंदिर मनोकामना पूर्ति और विशेषकर पुत्र प्राप्ति के लिए प्रसिद्ध है। सावन, महाशिवरात्रि, वसंत पंचमी और अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लाखों श्रद्धालु यहां पवित्र गंडक नदी से जल भरकर जलाभिषेक करते हैं।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार