LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

मोतिहारी में कड़ाके की ठंड का 'टॉर्चर', DM ने अचानक लिया बड़ा फैसला; स्कूल-कोचिंग सब बंद, जानें कब तक?

बिहार में शीतलहर और कनकनी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं।

मोतिहारी में कड़ाके की ठंड का 'टॉर्चर', DM ने अचानक लिया बड़

Motihari -: बिहार में शीतलहर और कनकनी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है।

ताला लगाने का आदेश

जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए शैक्षणिक गतिविधियों पर 21.12.2025 तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

इन पर नहीं लागू होगा नियम : 

राहत की बात यह है कि जिन छात्रों की परीक्षाएं (Exams) चल रही हैं, वे इस पाबंदी से मुक्त रहेंगे। परीक्षाओं का आयोजन अपने निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार ही किया जाएगा।

आगे क्या? 

जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने कहा है कि परिस्थितियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है और 21 दिसंबर के बाद मौसम के मिजाज को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करने और बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाने की अपील की गई है।

रिपोर्ट - हिमांशु मिश्रा