LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

वारंट किसी और के नाम, जेल भेज दिया किसी और को! मोतिहारी पुलिस की बड़ी लापरवाही पर कोर्ट भी नाराज

अपराध किसी का जेल किसी और को, यह अजीबोगरीब कारनामा किया है बिहार में मोतिहारी की पुलिस ने जिसमें एक निर्दोष को पुलिस की लापरवाही के कारण जेल में रहना पड़ा और अब कोर्ट ने फटकार लगाई है

Motihari Police
Motihari Police- फोटो : news4nation

Bihar News : मोतीहारी में पुलिस का गजब कारनामा सामने आया है। मलाही थाना पुलिस ने वारंट किसी और के नाम पर और जेल किसी और को भेज दिया। पुलिस की कार्यशैली की चर्चा जोड़ो पर है। परिजन पुलिस के समक्ष वारंटी नही होने का सबूत देते रह गए । लेकिन थानेदार ने किसी की नहीं सुनते हुए निर्दोष को दूसरे वारंटी के बदले जेल भेज दिया। दोनो के पिता का अलग नाम और अलग  पंचायत में घर होने के बाद भी इतनी बड़ी लापरवाही पर पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। मामला मलाही थाना पुलिस का बताया जा रहा है। 


अब मलाही थाना पुलिस के कार्यशैली पर कड़ा नाराजगी जताते हुए जेल भेजे गए व्यक्ति को कोर्ट ने पर्सनल बॉन्ड पर छोड़ने का निर्देश दिया। तबतक पुलिस के लापरवाही के कारण दो दिन तक निर्दोष व्यक्ति को जेल में रहना पड़ा। परिजनों ने बताया कि उत्पाद थाना मोतीहारी के टीआर नम्बर 2127/22 से रमेश महतो पितां  रतन महतो ग्राम ममरखा मलाही के नाम से वारंट आया था । मलाही पुलिस ने शनिवार को ममरखा भैया टोला पंचायत के वार्ड 01 रमेश कुमार पितां रामबच्चन महतो को गिरफ्तार कर लिया । परिजन और जनप्रतिनिधि सुबह  से ही थाना पहुचकर थानेदार से गिरफ्तार रमेश के वारंटी नही होने को लेकर कई साक्ष्य दिखाते रहे ।लेकिन पुलिस ने परिजन का कोई दलील सुनने को तैयार नही होते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Diarch GO

कोर्ट ने जताई कार्यशैली पर नाराजगी

परिजन द्वारा  सोमवार को कोर्ट में निर्दोष को पकड़कर पुलिस द्वारा दूसरे के नाम पर जेल भेजने का साक्ष्य के साथ गुहार लगाया गया। उसके बाद कोर्ट ने थाना के कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जेल गए व्यक्ति को पर्सनल बॉन्ड पर छोड़ा गया।पुलिस के लापरवाही के कारण निर्दोष व्यक्ति को दो दिन जेल में रहना पड़ा।मलाही थाना पुलिस के कार्य शैली पर आमलोगों में गजब का चर्चा है।


 2022 में हुई थी शराब जब्ती

जनकारी के अनुसार 2022 में  उत्पाद थाना पुलिस द्वारा बाइक से लगभग 68 लीटर शराब बरामद किया गया था, जिसको लेकर उत्पाद थाना पुलिस द्वारा बाइक के मालिक रमेश महतो पितां रत्न महतो ममरखा मलाही पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था।फरार रहने पर रमेश महतो के बिरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था।। मलाही थाना पुलिस ने बिना सत्यापन के ही रमेश महतो ममरखा मलाही  के बदले ममरखा भैया टोला के रमेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

NSIT
Nsmch


अगर पुलिस परिजन का बात सुनकर  वाहन  के कागज़ात का भी सत्यापन कर लेती तो निर्दोष को जेल नही जाना पड़ता।मलाही पुलिस के इस कारनामा की चर्चा जोड़ो पर है।मलाही थाना अध्यक्ष से इस संबंध में पूछने पर बताया गया कि चौकीदार के सत्यापन पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
हिमांशु की रिपोर्ट