LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने 1.5 लाख रुपये में बेचे गए नवजात को नगर पुलिस ने किया सकुशल बरामद, माता-पिता, आशा कार्यकर्ता और दलाल समेत 5 गिरफ्तार

Bihar News : मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 1.5 लाख रुपये में बेचे गए एक नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया है........पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने 1.5 लाख रुपये में बेचे गए नवज
नवजात बरामद - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 1.5 लाख रुपये में बेचे गए एक नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने नवजात की सौदेबाजी में शामिल कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही खरीद-बिक्री में प्रयुक्त डेढ़ लाख रुपये की नकद राशि भी पुलिस ने मौके से बरामद कर ली है।

मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अपने ही जिगर के टुकड़े का सौदा करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके जन्मदाता माता-पिता ही निकले। पकड़े गए माता-पिता मूल रूप से हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कुबरा पकड़िया गांव के निवासी हैं। उन्होंने बिचौलियों और दलालों के माध्यम से अपने नवजात बच्चे को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नवजात को खरीदने वाले व्यक्ति, इस सौदे में मध्यस्थता करने वाले मुख्य दलाल तथा एक आशा कार्यकर्ता को भी धर दबोचा है। स्वास्थ्य महकमे से जुड़ी आशा कार्यकर्ता की इस घिनौने कृत्य में संलिप्तता सामने आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Diarch GO

सूचना मिलते ही नगर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया और सौदे के लिए दी गई पूरी रकम को जब्त करते हुए इस गिरोह के पांचों सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल नगर थाना पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह गिरोह पहले भी इस तरह के नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री या मानव तस्करी के रैकेट में शामिल रहा है। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट