LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Motihari police action: मोतीहारी पुलिस की बड़ी सफलता! देवापुर में मिनी गन फैक्ट्री और जाली दस्तावेज बनाने का भंडाफोड़

Motihari police action: मोतीहारी पुलिस ने देवापुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री और जाली दस्तावेज बनाने का भंडाफोड़ किया। दो सगे भाई गिरफ्तार, हथियार और उपकरण बरामद।

Motihari police action
मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़- फोटो : news4nation

Motihari police action: मोतीहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी करवाई करते हुए  मिनी गन फेक्ट्री व जाली दसतावेज बनाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने बड़ी  करवाई करते हुए मिनी गन फेक्ट्री व जाली दसतावेज बनाने वाले दोनो भाई को भी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।वही पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण,अर्ध निर्मित हथियार व फर्जी दसतावेज बनाने के कई उपकरण को बरामद किया है।सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में पचपकडी थाना पुलिस ने देवापुर में करवाई किया है।

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि  गुप्त सूचना मिली थी की  देवापूर गांव में शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है।सूचना सत्यापन के बाद एसआईटी टीम का गठन किया गया।गठित एसआईटी टीम ने  प्रकाश साहनी व  विकास सहनी के घर पर छपेमारी कर  मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।पुलिस ने मिनी गन फेक्ट्री से हथियार मरम्मती एवं जाली दस्तावेज बनाने का कार्य का खुलासा किया गया।

कई तरह का सामान बरामद

छपेमारी में पुलिस ने  3 naught  3 राइफल का बैरल एक देसी कट्टा का बैरल ,राइफल का बट ,लोहे का शिकंजा मशीन , कटर मशीन आयरिश मशीन आधार कार्ड फिंगरप्रिंट मशीन  मोहर छेनी हथौड़ी एवं अन्य सामग्री बरामद किया है।वही पुलिस ने संचालक विकास साहनी एवं प्रकाश साहनी दोनों पिता आकिनदर साहनी साकिन देवपुर वार्ड नंबर 15 जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया गया पुलिस गिरफ्तार से पूछताछ में जुटी है।

मोतीहारी से हिमांशु की रिपोर्ट