LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री और जाली दस्तावेज बनाने का किया खुलासा, दो आरोपियों को मौके से किया गिरफ्तार

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री और जाली दस्त

MOTIHARI : मोतीहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी गन फेक्ट्री व जाली दसतावेज बनाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी गन फेक्ट्री व जाली दस्तावेज बनाने वाले दोनो भाई को भी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। 

वही पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण, अर्ध निर्मित हथियार व फर्जी दस्तावेज बनाने के कई उपकरण को बरामद किया है। सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में पचपकडी थाना पुलिस ने देवापुर में कार्रवाई किया है।

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की देवापूर गांव में शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सूचना सत्यापन के बाद एसआईटी टीम का गठन किया गया। गठित एसआईटी टीम ने प्रकाश साहनी व  विकास सहनी के घर पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मिनी गन फेक्ट्री से हथियार मरम्मती एवं जाली दस्तावेज बनाने का कार्य का खुलासा किया।

छापेमारी में पुलिस ने  3 naught  3 राइफल का बैरल, एक देसी कट्टा का बैरल ,राइफल का बट ,लोहे का शिकंजा मशीन , कटर मशीन, आयरिश मशीन, आधार कार्ड फिंगर प्रिंट, मशीन मोहर, छेनी हथौड़ी एवं अन्य सामग्री बरामद किया है। वही पुलिस ने संचालक विकास साहनी एवं प्रकाश साहनी दोनों पिता आकिनदर साहनी साकिन देवपुर वार्ड नंबर 15 जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्तार से पूछताछ में जुटी है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट