LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूरिया तस्करी का भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यूरिया तस्करी का भंडाफोड़ा है। इस मामले में एक तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। पढ़िए आगे...

 Motihari police
Motihari police big action- फोटो : reporter

Bihar News:  मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने देर रात छापेमारी कर यूरिया तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में यूरिया बरामद किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके निशानदेही पर ईंट-भट्ठा चिमनी के पास रखे यूरिया के बोरे भी जब्त किए गए हैं।

यूरिया तस्करी का भंडाफोड़ 

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्रामीण सड़कों के जरिए नेपाल तस्करी के लिए यूरिया खाद की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बंजरिया थाना क्षेत्र के बथना गांव वार्ड नंबर-09 में छापेमारी की गई। इस दौरान बोलोरो पिकअप (रजिस्ट्रेशन नंबर BR05GC6445) से लदा यूरिया पकड़ा गया।

तस्कर गिरफ्तार 

पुलिस ने मौके से अभियुक्त बिकेश कुमार (पिता- रामबालक कुंवर, सा. लोकनाथपुर वार्ड नं. 01, पोस्ट कटाहा, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्वी चंपारण) को गिरफ्तार किया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बाद में बिकेश कुमार की निशानदेही पर मटुवा चावर स्थित उसके ईंट-भट्ठा परिसर से 7-8 बोरे यूरिया और बरामद किए गए।

पुलिस की कार्रवाई जारी 

पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय खाद माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, किसान लगातार शिकायत कर रहे हैं कि यूरिया की कालाबजारी के कारण उन्हें निर्धारित दर पर खाद नहीं मिल पा रही है।

NSIT
Nsmch