LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नकली नोट की बड़ी खेप के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, नेपाल से जुड़े तार

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस ने नकली नोट की बड़ी खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के तारे नेपाल से जुड़े बताये जा रहे हैं.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नकली नोट क
नकली नोट बरामद - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए जाली नोट खेप पहुंचाने के पहले ही बरामद कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 38 हज़ार रूपये की 500 की जाली नोट बरामद किया है। वहीं पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस पूछताछ में नेपाल से तार जुड़ने की बात स्वीकार किया है। रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में बंजरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई किया है।

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से जाली नोट की खेप लेकर जिला की तरफ आ रहा है। सूचना सत्यापन के बाद रक्सौल  डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। गठित SIT टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया सागर गुलेरी पीपल सीमेंट गोदाम के पास पहुची तो पुलिस की गाड़ी देख एक व्यक्ति भागने लगा।

पुलिस ने दौड़कर पकड़कर सघन जांच किया तो उसके पास से 500 के भारतीय 76 जाली नोट बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के मंजर मिया के रूप में किया गया। गिरफ्तार तस्कर ने  पुलिस पूछताछ में कई राज खोला है। 

गिरफ्तार तस्कर का नेपाल से तार जुड़ा है। विधानसभा चुनाव को लेकर पहली खेप लेकर आने की भी चर्चा है। पुलिस करवाई में जुटी है। गिरफ्तार तस्कर पर पूर्व से भी कई कांड दर्ज है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट