LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: मोतीहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, इलाके में दहशत

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पढ़िए आगे...

अवैध हथियार
अवैध हथियारों का जखीरा बरामद- फोटो : social media

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष कराने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। इसी कड़ी में मोतिहारी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोतीहारी पुलिस ने अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई।

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

जानकारी के अनुसार, सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सपही गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति मोहमद हसनैन के घर से पुलिस ने दो दोनाली बंदूक (जिसमें से एक मेड इन इटली), 36 गोली, जिन पर हाई वेलोसिटी 70 एमएम अंकित था बरामद की।

तीन एयरगन सहित कई हथियार बरामद 

इसके अलावा पुलिस ने तीन एयरगन, पिलेट्स, एक टेलिस्कोप तथा पांच अन्य व्यक्तियों के नाम पर बने आर्म्स लाइसेंस भी जब्त किए हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हसनैन के घर अवैध हथियार छिपाए गए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और हथियार बरामद कर लिए गए।

विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में पुलिस 

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहमद हसनैन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। बरामद हथियारों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव पूरी तरह भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट