LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या की साजिश को किया नाकाम, 6 सुपारी किलर को हथियार सहित किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या की सा

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हत्या की एक बड़ी घटना को होने से पहले ही टाल दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व जिला परिषद हत्याकांड के वादी सह भाई की हत्या करने आए 6 सुपारी किलर को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

NH-28 पर कार्रवाई, हत्या की सुपारी का खुलासा

सदर डीएसपी के नेतृत्व में बंजरिया थाना पुलिस ने NH-28 पर चैलाहा कोठी (भुतही माई मंदिर के पास) यह कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद अपराधी दो मोटरसाइकिलों से इकट्ठा हुए हैं और पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव के हत्याकांड के वादी उनके भाई विजय यादव और उनके सहयोगी की हत्या की योजना बना रहे हैं। गिरफ्तार अपराधियों के खुलासे से पता चला कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी द्वारा केस के वादी और उनके भाई की हत्या के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। गौरतलब है कि पूर्व जिला परिषद सदस्य की दिनदहाड़े नगर थाना के चांदमारी में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

गिरफ्तारी और बरामदगी

बंजरिया थाना पुलिस ने वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर एक टीम का गठन किया और त्वरित छापेमारी की। पहले चरण में गिरफ्तार किए गए 3 अपराधी में प्रीतम गिरी, अली बक्स अनवर उर्फ चुन्नू अंसारी और मो० रेयाज आलम शामिल है। वहीँ पुलिस ने 02 पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, 02 मोटरसाइकिल और 03 मोबाइल बरामद किया है। इनकी निशानदेही पर दूसरे चरण में 3 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें छोटू पटेल, महबूब खान उर्फ पठान, और आशुतोष कुमार शामिल हैं।

साजिश का मास्टरमाइंड

पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई कि इस हत्या की योजना दिलरंजन दूबे के द्वारा 3 लाख रुपये की सुपारी देकर उनके सहयोगियों के माध्यम से बनाई गई थी और कासिम द्वारा इसे पूरा करवाया जा रहा था। इस संदर्भ में बंजरिया थाना में कांड संख्या-580/25 (धारा-111/61(2) BNS एवं 25(1-B)A /26/35 ARMS ACT के तहत) दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

सफल छापेमारी टीम में सदर डीएसपी दिलीप कुमार, सदर डीएसपी 02 जीवेश मिश्रा, बंजरिया थाना अध्यक्ष रमेश कुमार महतो, नगर थाना राजीव कुमार, और पीएसआई चन्द्र प्रताप सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में जुटी है ताकि इस साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट