LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar News : मोतीहारी पुलिस ने लूट की साजिश को किया नाकाम, हथियारबंद 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने के पहले ही स्कार्पियो व अपाची बाइक सवार 5 अपराधियो को हथियार के साथ दबोच लिया।

Bihar News : मोतीहारी पुलिस ने लूट की साजिश को किया नाकाम, ह
लूट की साजिश नाकाम - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतीहारी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपराधियों की एक बड़ी लूट की योजना को समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे पाँच शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। ये अपराधी स्कार्पियो और अपाची बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।

गुप्त सूचना पर एसआईटी का एक्शन

यह पूरी कार्रवाई मोतीहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई। एसपी को देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा होने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद, रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। एसआईटी ने दरपा थाना क्षेत्र के बोल्डरवा चौक के पास घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

हथियार, कारतूस और गाड़ियाँ बरामद

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कार्पियो और अपाची बाइक को रोका। तलाशी लेने पर पुलिस को अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य सामान मिले। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2 बाइक और 6 मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस की कड़ी पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार किए गए पाँचों अपराधियों की पहचान हो चुकी है। इनमें आदापुर थाना क्षेत्र के बिट्टू सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, संतोष यादव, विशाल कुमार और दरपा थाना क्षेत्र का अजीत कुमार गुप्ता शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए कई अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। फिलहाल पुलिस इनके अन्य नेटवर्क को खंगालने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

NSIT
Nsmch

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के साथ सर्किल इंस्पेक्टर रंजय कुमार, दरपा थानेदार अनीश कुमार, दरोगा अनुज कुमार और मंदन कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और सफलता की सराहना की है।

हिमांशु की रिपोर्ट