LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Motihari News: मोतिहारी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई! 40 हजार की रिश्वत लेते कार्यपालक पदाधिकारी और टैक्स दरोगा गिरफ्तार

Motihari News: मोतिहारी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेहसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दरोगा गुलशन कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

Motihari News
मोतिहारी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई- फोटो : news4nation

Motihari News:  बिहार के मोतिहारी जिले से एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को मेहसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दरोगा गुलशन कुमार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई चकिया अनुमंडल के कुआवा इलाके में की गई, जहां दोनों अधिकारी एक ठेकेदार से सड़क निर्माण कार्य का बिल पास कराने के बदले रिश्वत की रकम ले रहे थे।

ठेकेदार ने की थी शिकायत बनी निगरानी जाल की नींव

मामले की शुरुआत तब हुई जब ठेकेदार मनोज कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के अधिकारी उनसे सड़क निर्माण का बिल पास कराने के लिए 40 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत की पुष्टि होने के बाद निगरानी विभाग ने योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन चलाया। जैसे ही अधिकारियों ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

कौन हैं गिरफ्तार अधिकारी और क्या थी उनकी भूमिका

गिरफ्तार कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दरोगा गुलशन कुमार, मेहसी नगर पंचायत के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। दोनों पर आरोप है कि वे नगर निकाय क्षेत्र में विकास कार्यों के बिल पास करने और टैक्स वसूली के बदले रिश्वत मांगते थे।जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने इससे पहले भी कई ठेकेदारों से भुगतान जारी करने के लिए अवैध रकम वसूली की थी।

निगरानी विभाग की योजनाबद्ध कार्रवाई

निगरानी विभाग की टीम ने पूरी कार्रवाई को सावधानी से अंजाम दिया। शिकायतकर्ता को पहले से तय रकम के साथ अधिकारियों के पास भेजा गया, और जैसे ही उन्होंने पैसा स्वीकार किया, टीम ने तुरंत छापा मार दिया।मौके से पूरी रिश्वत की रकम बरामद की गई और दोनों अधिकारियों को पटना निगरानी थाना ले जाया गया, जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट