LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Fire:बाइक एजेंसी में भीषण अगलगी, विजयादशमी की खुशियों पर काला धुंआ, करोड़ों का नुकसान

Bihar Fire: बाइक एजेंसी में देर रात लगी भीषण आग ने न केवल संपत्ति को राख कर दिया, बल्कि कर्मचारियों और मालिक के लिए विजयादशमी की खुशियों को मातम में बदल दिया।

Bihar Fire:बाइक एजेंसी में भीषण अगलगी,  विजयादशमी की खुशियों
बाइक एजेंसी में भीषण अगलगी- फोटो : social Media

Bihar Fire: बिहार के मोतिहारी से आग की दहशत भरी खबर सामने आई है। तालिमपुर वार्ड-7 स्थित बजरंग बाइक एजेंसी में देर रात लगी भीषण आग ने न केवल संपत्ति को राख कर दिया, बल्कि कर्मचारियों और मालिक के लिए विजयादशमी की खुशियों को मातम में बदल दिया। प्रथम दृष्टया शॉट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है, लेकिन जांच जारी है और असली वजह का खुलासा अभी होना बाकी है।

Diarch GO

सूत्रों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही इसकी लपटें दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दमकल की टीम ने नगर थाना और पुलिस की मदद से कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अगलगी में लगभग 60 बाइक स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गए और एजेंसी को करीब 4 करोड़ रुपये का अनुमानित आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

NSIT
Nsmch

विजयादशमी के अवसर पर खरीदारों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए एजेंसी ने विशेष तैयारियाँ की थीं। नई बाइकें मंगवाई गई थीं और बिक्री के लिए पूरी रणनीति बनाई गई थी। लेकिन रात को लगी आग ने इन तैयारियों को ध्वस्त कर दिया और व्यापारियों के सपनों पर पानी फेर दिया।

घटना के समय एजेंसी में कर्मचारियों की भारी उपस्थिति नहीं थी, जिससे मानव हानि से बचाव हुआ। बावजूद इसके, कर्मचारियों और मालिक के लिए यह घटना गहरे सदमे की वजह बनी। आस-पास के लोग भी आग की तीव्रता देखकर भयभीत थे और राहत महसूस करने के लिए दमकल विभाग की टीम की ओर आश्रय लेना पड़ा।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार