LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar Land Survey:मंत्री की चेतावनी से कांपे भूमाफिया! अब नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्ट अफसर, अब नहीं चलेगा जमीन पर कब्जे का खेल!

Bihar Land Survey: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने भू-माफियाओं और भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ...

Land mafia trembled due to minister s warning
मंत्री की चेतावनी से कांपे भूमाफिया! - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने मोतिहारी में भू-माफियाओं और भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प' कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सरावगी ने जनता को संबोधित करते हुए यह बड़ा बयान दिया।मंत्री संजय सरावगी ने देश की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत दूसरे देशों से ऋण मांगता था, लेकिन अब यही देश दूसरों को मदद के लिए खड़ा रहता है। यह मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धि है।

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की बात:

उन्होंने अपने विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार, में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की बात कही। सरावगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब जमीन कारोबारियों की 'माफियागिरी' का अंत कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग में सुधार के साथ-साथ कार्रवाई भी हो रही है, और जो अधिकारी नहीं सुधरेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री के इस बयान से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है, क्योंकि यह सीधे तौर पर उनकी गतिविधियों पर लगाम लगाने का संकेत है। यह कदम भूमि विवादों को कम करने और आम जनता को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार