LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar politics - जदयू ने अपने दूसरे उम्मीदवार की घोषणा की, संतोष निराला के बाद इन्हें मिला पार्टी का टिकट

एनडीए और महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है, लेकिन जदयू ने अपने दूसरे उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

Bihar politics - जदयू ने अपने दूसरे उम्मीदवार की घोषणा की, स

Motihari - एनडीए और महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है, लेकिन जदयू ने अपने दूसरे उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जहां कुछ दिन पहले बक्सर में नीतीश कुमार ने राजपुर(सुरक्षित) सीट के लिए संतोष निराला को विधानसभा चुनाव का टिकट देने की घोषणा  की थी। वहीं अब मोतिहारी के केसरिया विधानसभा के लिए भी जदयू के उम्मीदवार की घोषणा  हो गई है
 केसरिया विधानसभा से अभी जदयू की ही शालिनि मिश्रा विधायक हैं। अब शालिनी मिश्रा पर ही जदयू ने फिर से दांव खेलने  का फैसला लिया  है। मंगलवार को केसरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन मे पहुंचे जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने साफ कर दिया कि मौजूदा विधायक शालिनी मिश्रा ही केसरिया से NDA की उम्मीदवार होंगी. 

उन्होंने कहा कि इस बार भी शालिनी मिश्रा ही जीत दर्ज करेंगी. साथ ही दावा किया कि NDA इस चुनाव में 2010 से भी ज्यादा सीटें जीतकर फिर से मजबूत सरकार बनाएगा

पीएम मोदी और सीएम नीतीश के सामने कोई नहीं टिकेगा

मंच पर अशोक चौधरी के साथ शाहनवाज हुसैन भी मौजूद थे. उन्होंने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हर चुनाव में एक नई पार्टी सपने बेचने आती है, लेकिन बिहार की जनता अब समझदार है। जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी चुनावी मैदान में ब्रह्मास्त्र की तरह है। इनके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं सकती।

NSIT
Nsmch

कार्यकर्ताओं में उत्साह

केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा की दोबारा उम्मीदवारी की घोषणा से स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ गया है. NDA नेताओं का कहना है कि वे जनता के बीच विकास और सुशासन का मुद्दा लेकर जाएंगे।

सीएम नीतीश शनिवार को बक्सर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजपुर (सुरक्षित) से संतोष कुमार निराला को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था. उन्होंने लोगों से निराला के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी. सीएम ने कहा था, “कुछ ही दिन में चुनाव होने वाला है. आप लोग ध्यान दीजिएगा, इन्हें जिताइएगा. आप लोग चाहिएगा तो बड़ी संख्या में हम लोग चुनकर जाएंगे. बिहार को आगे बढ़ाने के लिए हमें मदद करिए.”

महागठबंधन पर मनोवैज्ञानिक बढ़त

NDA की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा ऐसे समय हो रही है जब महागठबंधन के दल अब तक सीट शेयरिंग को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. इससे यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि बीजेपी और जेडीयू पूरी तरह एकजुट और तैयार हैं.