LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: गश्ती लापरवाही पर दरोगा-चौकीदार निलंबित,एसपी की कार्रवाई से कांपे खाकी वाले

Bihar News: अपराधियो के द्वारा खून का खेल खेला गया, और उसकी सजा अब वर्दीवालों को भी मिल रही है। एसपी ने गश्ती ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा को निलंबित कर दिया है।

Inspector and Chowkidar suspended
दरोगा-चौकीदार निलंबित- फोटो : reporter

Bihar Police: अपराधियो के द्वारा खून का खेल खेला गया, और उसकी सजा अब वर्दीवालों को भी मिल रही है। होटल व्यवसायी उपेंद्र सिंह की नृशंस हत्या के बाद मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कानून के उन रखवालों पर शिकंजा कस दिया जो अपने कर्तव्यों से गाफ़िल थे।

15 जुलाई की रात, मोतीहारी के कोटवा थाना क्षेत्र स्थित कदम चौक पर तेलकटवा गिरोह के गुर्गों ने होटल संचालक उपेंद्र सिंह को महज़ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने गिरोह की हरकतों का विरोध किया। गोलियों की गूंज ने रात की खामोशी को चीर दिया, और खाकीधारी मूकदर्शक बने रहे। अब जब हत्याकांड ने तूल पकड़ा, तो एसपी ने नकेल कस दी है।

Diarch GO

एसपी ने गश्ती ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा हरेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं, आसूचना संकलन में फेल रहने के आरोप में चौकीदार भरत राय को भी निलंबन की चिट्ठी थमा दी गई है। हत्याकांड के बाद की गई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

एसपी ने स्पष्ट कहा है कि गश्ती महज़ खानापूर्ति नहीं, यह अपराध नियंत्रण का असल औज़ार है। अगर कोई अफ़सर वर्दी में रहकर भी ड्यूटी के नाम पर आराम फरमा रहा है या मोबाइल पर लगा है, तो उसके लिए अब जगह नहीं है।

NSIT
Nsmch

कोटवा थानाध्यक्ष को भी विभागीय कार्रवाई की ज़द में लिया गया है। उनसे लिखित जवाब मांगा गया है कि इस गिरोह की गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद क्यों ठोस कार्रवाई नहीं की गई? एसडीपीओ-2 को भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने यह भी उजागर किया कि उपेंद्र सिंह की हत्या में शामिल बदमाश मुजफ्फरपुर के कुख्यात गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। छापेमारी जारी है, और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

 इसी गैंग के खिलाफ कुछ सप्ताह पूर्व पिपराकोठी थाना अंतर्गत रेड की गई थी, जिसमें ASP सदर की अगुआई में SDPO-1 ने बड़ी कार्रवाई की थी। बावजूद इसके, गिरोह की सक्रियता बनी हुई थी, और अब यह जानलेवा साबित हुई।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार