LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Election 2025 : मोतीहारी में बिना बूथ सत्यापन के गलत रिपोर्टिंग करना सेक्टर मजिस्ट्रेट को पड़ा महंगा, एसडीओ ने कार्रवाई के लिए डीएम को भेजा रिपोर्ट

Bihar Election 2025 : अरेराज एसडीओ (SDO) सह गोबिंदगंज विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी ने एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए जिला निर्वाची पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा है....जानिए वजह

Bihar Election 2025 : मोतीहारी में बिना बूथ सत्यापन के गलत र
निलबंन की कार्रवाई - फोटो : HIMANSHU

Motihari : जिले में बिहार विधानसभा चुनाव को भयमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों के बीच, चुनाव कार्य में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। अरेराज एसडीओ (SDO) सह गोबिंदगंज विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी ने एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए जिला निर्वाची पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा है। एसडीओ की इस कार्रवाई से चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

बिना सत्यापन गलत रिपोर्टिंग का मामला

मामला सेक्टर मजिस्ट्रेट मनोज शर्मा (राजकीय मध्य विद्यालय बड़हरवा मलाही के प्रधानाध्यापक) से जुड़ा है, जिन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों की सतत निगरानी और आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मनोज शर्मा ने बिना मतदान केंद्र का सत्यापन किए ही लगातार गलत रिपोर्टिंग की। वरीय पदाधिकारियों द्वारा बार-बार प्रशिक्षण और निर्देश दिए जाने के बावजूद, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई।

बीडीओ की जांच में सामने आया अंतर

इस लापरवाही का खुलासा तब हुआ जब बीडीओ (खंड विकास पदाधिकारी) सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। बीडीओ की जांच में पाया गया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा दी गई रिपोर्ट और धरातल पर हुए वास्तविक कार्यों में भारी अंतर था।

निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई

एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि जिला निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी ताकि विधानसभा चुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराया जा सके। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में इस तरह की गंभीर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बीडीओ के प्रतिवेदन के आधार पर, एसडीओ ने चुनाव कार्य में लापरवाही और गलत रिपोर्ट देने के आरोप में सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीएम) को अनुशंसा भेजी है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट