LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime - मुखिया पुत्र की हनक देखिए,पुलिस के सख्ती के बाद स्टेज पर बारबालाओं के साथ डांस में पिस्टल से धांय-धाय कर रहे,वीडियो वायरल

Bihar Crime - बिहार में सख्ती के बाद भी हथियार लहराने का मामला थम नहीं रहा है। इस बार मुखिया पुत्र को बार बालाओं के संग डांस करते हुए फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Bihar Crime - मुखिया पुत्र की हनक देखिए,पुलिस के सख्ती के बा

Motihari -   पुलिस के कड़ी सख्ती के बाद भी मुखिया पुत्र का हनक देखिए।मुखिया पुत्र बारबालाओं के स्टेज पर तमंचे पर डिस्को कर रहे है।बारबालाओं के गाने पर मुखिया पुत्र डांस करते हुए पिस्टल से धांय धांय कर रहे है। मुखिया पुत्र के करतूत का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो वायरल होने के बाद खूब ट्रोल हो रहा है । जिसके बाद अब पुलिस मामले  में कार्रवाई में जुट गई है।

घटना पीपरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां किसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें डांसरों को भी बुलाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी गाने पर दो  डांसर स्टेज पर डांस कर रही हैं। वहीं इसी दौरान मुखिया पुत्र भी स्टेज पर चढ़ जाता है और दोनों डांसरों के साथ नाचने लगता है। 

डांस  करते हुए मुखिया पुत्र अचानक अपनी  पिस्तौल निकालता है और उसमें गोली भरने के बाद हवा में फायरिंग  करने लगता है। वायरल वीडियो की पुष्टि सोशल  मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार है, न्यूज4नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

वहींं वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की आंखे खुल गयी है. पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से रोक लगाई है। इसके बाद भी कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - हिमांशु मिश्रा