LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Election 2025 : मोतिहारी में चुनाव ड्यूटी से गायब रहना कर्मियों को पड़ा महंगा, FIR दर्ज करने का जारी हुआ आदेश

Bihar Election 2025 : चुनाव ड्यूटी से गायब रहना कर्मियों को महंगा पड़ गया. जिला प्रशासन की ओर से उनपर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है.......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : मोतिहारी में चुनाव ड्यूटी से गायब रहना
कर्मियों पर कार्रवाई - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले की 15-केसरिया विधानसभा में चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त 9 मतदान कर्मियों के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई है। निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, पूर्वी चंपारण द्वारा जारी आदेश में इन सभी कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। 

आदेश का विवरण

निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त कार्यालय, पूर्वी चंपारण ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान कार्य हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन ये कर्मी बिना किसी उपयुक्त कारण के अनुपस्थित पाए गए। 

आरोप और कानूनी कार्रवाई

आदेश में कहा गया है कि इन कर्मियों का यह कृत्य निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, केसरिया को निर्देशित किया गया है। साथ ही कुमुद कुमार को प्राथमिकी की प्रति (FIR Copy) उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।

अनुपस्थित मतदान कर्मियों की सूची

आदेश में जिन 9 मतदान कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया है, उनमें मनोज कुमार मिश्रा, शिक्षक, अमजद अली, शिक्षक, संजीव कुमार, कार्यपालक सहायक, चन्द्रा भूषण, दफ्तरी, बिनोद कुमार सिंह, शिक्षक, कौशल कुमार, कार्यपालक सहायक, दिनेश कुमार, शिक्षक, तबरेज अहमद, शिक्षक और कंचन कुमारी शिक्षक शामिल है। 

NSIT
Nsmch

कठोर संदेश

मोतिहारी जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को सख्त संदेश दिया है। मतदान से ठीक एक दिन पहले यह कदम स्वच्छ, निष्पक्ष और समयबद्ध निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट