LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

पांडेय जी, देख लीजिए... खांसी और चेस्ट पेन का इलाज कराने गए मरीज को डाक्टर ने दिलवा दी डॉग बाइट की सुई, पुर्जा सोशल मीडिया पर वायरल

Bihar health - बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। यहां खांसी और चेस्ट पेन का इलाज कराने गए मरीज को डॉक्टर ने एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवा दिया.

पांडेय जी, देख लीजिए... खांसी और चेस्ट पेन का इलाज कराने गए

Motihari - बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था अक्सर सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार मोतीहारी के संग्रामपुर पीएचसी (PHC) से जो मामला सामने आया है, उसने लापरवाही की सारी हदें पार कर दी हैं। यहाँ अस्पताल में एक मरीज सीने में दर्द (Chest Pain) और खांसी का इलाज कराने पहुंचा था, लेकिन डॉक्टर ने उसे एंटी-रेबीज यानी 'कुत्ता काटने' की सुई लगवा दी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

क्या है पूरा मामला? वायरल पर्चे के अनुसार, मरीज रामकिशुन राम 28 नवंबर को अपनी बीमारी का इलाज कराने संग्रामपुर पीएचसी पहुंचे थे। उन्होंने ओपीडी में डॉक्टर को बताया कि उनके सीने में दर्द है और तेज खांसी है। सुबह 11:04 बजे उनका पर्चा कटा। पर्चे पर मरीज की शिकायत (Complaint) वाले कॉलम में साफ तौर पर 'चेस्ट पेन' और 'कफ' लिखा हुआ है। लेकिन हैरानी तब हुई जब 'प्रोविजनल डायग्नोसिस' (रोग की पहचान) वाले कॉलम में 'डॉग बाइट' (कुत्ता काटना) लिख दिया गया। इतना ही नहीं, मरीज को रेबीज वैक्सीन का पहला डोज लगा भी दिया गया और दूसरे डोज के लिए 1 दिसंबर की तारीख दे दी गई।

मरीज के पैरों तले खिसकी जमीन 

मरीज रामकिशुन को जब खांसी और दर्द में आराम नहीं मिला, तो उसने गांव में कुछ पढ़े-लिखे लोगों को अपना पर्चा दिखाया। पर्चा देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। जब मरीज को पता चला कि उसे खांसी की नहीं, बल्कि कुत्ते काटने की सुई लगा दी गई है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मरीज ने बताया कि उसने अस्पताल में कभी नहीं कहा कि उसे कुत्ते ने काटा है, फिर भी उसे यह इंजेक्शन लगा दिया गया। अब वह किसी अनहोनी की आशंका से डरा-सहमा है।

प्रभारी ने बताया साजिश 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पर्चे पर डॉक्टर के स्थान पर पीएचसी प्रभारी 'डॉ. पंकज कुमार' का नाम अंकित है। जब इस बाबत प्रभारी डॉ. पंकज कुमार से पूछा गया, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए इसे अपने खिलाफ एक साजिश बताया। उन्होंने कहा, "मेरे नाम पर पर्चा कैसे कटा और किस कर्मी ने कफ-चेस्ट पेन में डॉग बाइट की सुई लिखी, यह जांच का विषय है। यह किसी अस्पताल कर्मी की शरारत हो सकती है। जांच कर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

NSIT
Nsmch

Report - himanshu mishra