LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime :मोतीहारी में पुलिस के जाते ही जमीनी विवाद में दो पट्टीदारों के बीच चली गोली, एक की हुई मौत, 2 गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Crime : मोतिहारी में जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी.....पढ़िए आगे

Bihar Crime :मोतीहारी में पुलिस के जाते ही जमीनी विवाद में द
जमीनी विवाद में हत्या - फोटो : HIMANSHU

Motihari : मोतिहारी में वर्षो से दो पट्टीदारों में चल रहा जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दरअसल अनुमंडलीय न्यायालय के आदेश पर एक पट्टीदार का पुलिस की उपस्थिति में घर ढलाई का कार्य हो रहा है। लेकिन पुलिस के जाते ही एक पट्टीदार ने दूसरे पट्टीदार पर गोली चला दिया। गोली लगने से एक पट्टीदार के तीन लोग जख्मी हो गए। जिसमे इलाज के दौरान एक जख्मी की मौत हो गयी। 

वही दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के भगवानपुर की बतायी जा रही है।

Diarch GO

घटना के संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दो पट्टीदारों में काफी वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा था। अनुमंडलीय न्यायालय के आवेश पर पुलिस की उपस्थिति में अजय सहनी की घर ढलाई का कार्य चल रहा था। पुलिस के द्वारा दोनों पक्ष पर हफ्ते पहले 126 BNSS की निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। आज भी सूचना मिलते पुलिस गई थी । 

लेकिन मौके पर पुलिस के आने के बाद घटना हुई है । पुलिस त्वरित करवाई करते हुए 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि थाना के संज्ञान में आने के बाद और कड़ी कारवाई करनी थी। गोली चलने की नौबत नहीं आने चाहिए थी । एएसपी पकड़ीदयाल को मामले के जांच के आदेश दिया गया है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट