LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

बिहार में क्रिकेट मैच को लेकर फेसबुक कमेन्ट पर भिड़े 2 पक्ष,एक की पीट पीट कर हत्या 5 गिरफ्तार

बिहार में क्रिकेट मैच को लेकर फेसबुक कमेन्ट पर भिड़े 2 पक्ष,ए
फेसबुक कमेन्ट पर भिड़े 2 पक्ष - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट ने बिहार के एक गांव में दो पक्षों के बीच इतना बड़ा विवाद खड़ा कर दिया कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया। आरोप है कि फेसबुक पर विवाद इस कदर बढ़ा कि दो पक्ष के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए.आलम यह हुआ कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जमकर इतना पीटा की एक व्यक्ति की ही मौत हो गई. खुरेजी की यह वारदात मोतिहारी जिले के ढाका थाना के फुलवारिया गांव की बताई जा रही है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दर्ज मामले और सीसीटीव फुटेज के आधार पर पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.मामले के बाद व्याप्त तनाव को देखत हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है.

Diarch GO

फेसबुक पोस्ट पर कमेंट बना क़त्ल की वजह 

बताया जा रहा है कि क्रिकेट मैच को लेकर फेसबुक पर विवादित कॉमेंट हुआ. जिससे दोनो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि यह घटना घटित हो गई. जिसमें एक पक्ष के पिटाई से शेख वाजुल हक की मौत गई. जिसके बाद बवाल और बढ़ गया. इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गयी. 

गांव में तीन शिफ्ट में पुलिस तैनात

वही खुरेजी की इस वारदात के बाबत मकतुल के बेटे ने बताया कि कुछ लोग आए और ये कहकर पीटने लगे कि फेसबुक पर तुमने गलत कमेंट किया. उसके बाद सभी मिलकर दोनों पिता-पुत्र को बुरी तरह पीटने लगे. पिटाई से पिता की मौत हो गयी. इधर, माहौल को देखते हुए पुलिस तीन शिफ्ट में गांव में कैप कर रही है. वहीं मामले की जानकारी देते हुए सदर एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

NSIT
Nsmch