LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : मोतिहारी में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, प्रेम विवाह के बाद दहेज में मांगे 3 लाख रूपये, नहीं मिलने पर पति ने फोड़ी पत्नी की आंख

Bihar News : मोतिहारी में ससुराल आए एक कलयुगी पति ने दहेज की मांग को लेकर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और उसकी आंख फोड़ दी......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, प्रे
पति ने पत्नी की फोड़ी आँख - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र के सिरौना गांव में ससुराल आए पति ने दहेज के लिए मारपीट कर पत्नी का आंख फोड़ दिया है. घटना शनिवार की रात घटी है. घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए ढाका रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जिसे गंभीरावस्था में मोतिहारी भेज दिया गया. लेकिन वहां भी समुचित इलाज के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

मामले को लेकर घायल गुड़िया कुमारी के पिता व सिरौना गांव निवासी भरत मुखिया ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना में एक आवेदन पत्र दिया है. जिसमें पताही थाना क्षेत्र के छोटकी बलुआ गांव निवासी स्व. राम भरोस मुखिया के पुत्र व दामाद जगदीश मुखिया को आरोपित किया है. दिए गए आवेदन पत्र में कहा गया है कि उसका दामाद जगदीश मुखिया दहेज के रुप में तीन लाख रूपये की मांग करता था. जिसकी पूर्ति नही करने पर वह पहले भी कई बार उसकी पुत्री के साथ मारपीट किया था. जिसको लेकर समझौता हुआ था.

Diarch GO

पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी कुछ दिनों से मैके में रह रही है. घटना की रात उसका दामाद शत्रुघ्न मुखिया की पत्नी बच्ची देवी के बुलावे पर सिरौना आकर मारपीट कर बेटी का आंख फोड़ दिया है. घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. गुड़िया कुमारी और जगदीश मुखिया ने घर से भाग कर प्रेम विवाह किया था.  

बाद में दोनों के परिजनों की सहमति से ग्राम कचहरी में विधिवत शादी करा दी गई थी. उसके बाद से वह दहेज में तीन लाख रूपये की मांग करने लगा था. थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है.

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट