LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Fire News: दो मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, पिता-पुत्री समेत 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत, इलाके में मचा कोहराम, डीएम ने 4-4 लाख मुआवजा देने का दिया निर्देश

Bihar Fire News: एक दो मंजिला होलसेल जनरल स्टोर में आग लगने से पिता, पुत्री और एक नौकर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

Fire Horror Father Daughter Worker Burnt Alive in Shop
पिता-पुत्री समेत 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत- फोटो : reporter

Bihar Fire News: बिहार के मोतिहारी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां देर रात अचानक लगी भीषण आग ने एक ही परिवार की खुशियां पल भर में राख कर दीं। मोतिहारी के कुड़वाचैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा फतेमहमद गांव में स्थित एक दो मंजिला होलसेल जनरल स्टोर में आग लगने से पिता, पुत्री और एक नौकर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल है।

बताया जा रहा है कि देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा दो मंजिला भवन आग के गोले में तब्दील हो गया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अंदर मौजूद तीनों लोग लपटों में घिर गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तेज़ी के सामने सभी बेबस नजर आए।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही उदय शंकर समेत कुड़वाचैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गईं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग को नियंत्रित किया जा सका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आग में झुलसने से पिता, पुत्री और एक नौकर की मौत हुई है। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी, हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों की आंखों के सामने जलता हुआ मकान और अंदर फंसे लोगों की चीखें अब भी खौफ पैदा कर रही हैं। गांव वालों का कहना है कि आग इतनी भयानक थी कि किसी को बचाने का मौका तक नहीं मिला। एक ही रात में तीन जिंदगियां राख हो जाने से इलाके में दहशत और गम का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार