LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Election 2025 : मोतिहारी में चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित 17 कर्मियों पर FIR, अरेराज SDO के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Bihar Election 2025 : मोतिहारी में चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित

MOTIHARI : चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर निर्वाची पदाधिकारी सह अरेराज एसडीओ (SDO) अरुण कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्य में ड्यूटी लगने के बावजूद 17 पोलिंग ऑफिसर्स अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद इन सभी कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

SDO के निर्देश पर 17 कर्मियों पर FIR

गोविंदगंज के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अरुण कुमार के निर्देश पर, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ (BDO) आदित्य दीक्षित द्वारा यह प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। मतदान के दिन बिना किसी पूर्व सूचना के 17 पोलिंग ऑफीसर (PO) एक और दो अनुपस्थित पाए गए थे। इस सख्त कार्रवाई से चुनाव ड्यूटी में लापरवाही और अनुपस्थित रहने वाले अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

ट्रेनिंग के बावजूद रहे गैरहाज़िर

निर्वाची पदाधिकारी सह अरेराज एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाची पदाधिकारी द्वारा इन सभी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी और उन्हें विधिवत ट्रेनिंग भी दी गई थी। इसके बावजूद मतदान के महत्वपूर्ण दिन पर उनका अनुपस्थित रहना घोर लापरवाही है।

इन कर्मियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

गोविंदगंज निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर जिन 17 पोलिंग ऑफिसर्स पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, जिनमें रंजू कुमारी, मो0 सलाउद्दीन, सरोज कुमार, उमेश प्रसाद सिंह, नंदलाल प्रसाद, विजय कुमार चौधरी, निरंजन कुमार निराला, अमित कुमार, करन राम, प्रियंका कुमारी, शर्मिला कुमारी, कृष्णा राय यादव, वंदना कुमारी, इंद्रेश कुमार राय, उमेश कुमार, प्रवीण कुमार पांडेय और कुमारी शिला देवी शामिल है। निर्वाची पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित सभी कर्मियों पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अरेराज बीडीओ आदित्य कुमार दीक्षित द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कदम चुनाव कार्य की गंभीरता और अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट